JEE Main Cut Off 2025: जेईई मेन कटऑफ 2025: लेना है भारत के टॉप इंजीनियरिंग कॉलेज में दाखिला, यहां देखें क्वालिफाइंग मार्क्स | JEE Main Cut Off 2025 see Qualifying Cut off and marks

Share this on


कुल इतने कैंडिडेट्स ने लिया भाग 

JEE Main Session 2 2025 2-9 अप्रैल तक भारत के विभिन्न केंद्रों पर आयोजित किया गया था। बीई और बीटेक के लिए बड़ी संख्या ने इस परीक्षा में भाग लिया। कुल मिलाकर 15,39,848 कैंडिडेट्स ने जनवरी और अप्रैल सत्र के लिए रजिस्ट्रेशन कराया जबकि 14,75,103 कैंडिडेट्स ने वास्तव में दोनों फेज की परीक्षा में भाग लिया। इनमें से 8,33,536 कैंडिडेट्स ने दोनों सत्रों के लिए रजिस्ट्रेशन कराया और करीब 7,75,383 दोनों अटेंप्ट में उपस्थित हुए। 

यह भी पढ़ें

1 लाख से भी कम है MBA की फीस, इस यूनिवर्सिटी में लें दाखिला | MBA College 

यहां देखें कैटेगरी वाइज क्वालिफाइंग मार्क्स

जेईई एडवांस के लिए कैटेगरी वाइज क्वालिफाइंग कटऑफ के साथ परिणाम घोषित किए गए हैं। इस साल 24 कैंडिडेट्स ने 100 पर्सेंटाइल स्कोर हासिल किया। इनमें से राजस्थान ने पहले 7 स्कोर के साथ शीर्ष स्थान हासिल किया, जो किसी भी राज्य का सबसे अधिक है। वहीं उत्तर प्रदेश महाराष्ट्र और तेलंगाना ने तीन-तीन उम्मीदवारों को परफेक्ट स्कोर की लिस्ट में शामिल किया। 

कैटेगरी पर्सेंटाइल रेंज कैंडिडेट्स की संख्या 
UR-ALL 100 – 93.1023262 97,321
UR-PwBD 93.0950208 – 0.0079349 3,950
EWS-ALL 93.0950208 – 80.3830119 25,009
OBC-ALL 93.0950208 – 79.4313582 67,614
SC-ALL 93.0950208 – 61.1526933 37,519
ST-ALL 93.0950208 – 47.9026465 18,823

यह भी पढ़ें

जेईई मेन के टॉपर कुशाग्र गुप्ता का ड्रीम कॉलेज है ये IIT, आप भी देखें यहां की रैंकिंग

जोसा काउंसलिंग से मिलेगा प्रवेश

जेईई मेन सेशन 2 के परिणाम जारी होने के बाद कैंडिडेट्स का अगला फोकस JEE Advanced परीक्षा पर रहेगा। इसके बाद छात्र संयुक्त सीट आवंटन प्राधिकरण (जोसा) काउंसलिंग प्रक्रिया में भाग लेंगे। बता दें, जोसा काउंसलिंग से एनआईटी, आईआईआईटी और जीएफटीआई सहित प्रमुख इंजीनियरिंग संस्थानों में प्रवेश मिलता है।



Source link


Share this on

Leave a Comment