JNU PhD Admissions 2025: देश के सबसे प्रतिष्ठित यूनिवर्सिटी में पीएचडी एडमिशन के लिए आवेदन प्रक्रिया चालू, जानें डिटेल्स | JNU PhD Admissions 2025 Application process for PhD admission in Jawaharlal Nehru University started application last date is 7 July

Share this on


यह खबर भी पढ़ें:- NIOS Class 10th Results 2025: जानें पिछले सालों में कब-कब जारी हुए एनआईओएस 10वीं रिजल्ट

JNU PhD Admissions 2025: ऐसे करना पड़ेगा आवेदन

वेबसाइट पर जाकर आपको तीन तरह के विकल्प मिलेंगे, जिनके आधार पर आप पीएचडी में आवेदन कर सकते हैं। JRF के आधार पर पीएचडी में रजिस्ट्रेशन, NET के आधार पर पीएचडी में एडमिशन, GATE के माध्यम से पीएचडी रजिस्ट्रेशन (केवल स्कूल ऑफ इंजीनियरिंग के लिए), इन तीनों में से किसी एक को चुनकर आवेदन किया जा सकता है। आवेदन करने से पहले, छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे यूनिवर्सिटी की वेबसाइट पर उपलब्ध पीएचडी एडमिशन का ई-प्रॉस्पेक्टस जरूर ध्यान से पढ़ लें। इससे उन्हें योग्यता, सीटों की उपलब्धता और अन्य जरूरी जानकारी मिल जाएगी।

अगर कोई उम्मीदवार JRF, NET या GATE के अनुसार आवेदन करना चाहता है, तो उसे हर विकल्प के लिए अलग-अलग आवेदन करना होगा। ध्यान रहे कि उम्मीदवार को संबंधित विषय में JRF/NET/GATE पास होना जरूरी है। केवल शैक्षणिक योग्यता होने से या केवल परीक्षा पास होने से आवेदन मान्य नहीं होगा।

JNU: ये होनी चाहिए योग्यता

उम्मीदवार के पास मास्टर डिग्री होनी चाहिए। या तो 4 साल के बैचलर डिग्री के बाद 1 साल की मास्टर डिग्री, या फिर 3 साल की बैचलर डिग्री के बाद 2 साल की मास्टर डिग्री। दोनों ही मामलों में न्यूनतम 55% अंक या उसके समकक्ष ग्रेड जरूरी है।

यह खबर भी पढ़ें:- ISRO में वैज्ञानिक और इंजिनियर के कई पदों के लिए निकली भर्ती, बीटेकधारी करें अप्लाई, जान लें एग्जाम पैटर्न सहित अन्य डिटेल्स



Source link


Share this on

Leave a Comment