Kendriya Vidyalaya In India: सबसे अधिक किस राज्य में है केंद्रीय विद्यालय? देखें कहीं आपका राज्य तो नहीं… | Kendriya Vidyalaya In India which state has maximum number of KVs

Share this on


भारत में कितने केंद्रीय विद्यालय हैं 

भारत में कुल 1256 केंद्रीय विद्यालय के स्कूल हैं। इन स्कूलों में करीब 1353129 छात्र पढ़ाई करते हैं और कुल 56810 कर्मचारी काम करते हैं। केंद्रीय विद्यालय स्कूल केंद्रीय विद्यालय संगठन (KVS) की ओर से संचालित किया जाता है। ऐसे तो केंद्रीय विद्यालय में सभी तरह के छात्र पढ़ाई करते हैं। लेकिन यहां विशेष रूप से सरकारी कर्मचारी के बच्चे, रक्षा सेवाओं और आम जनता के बच्चों को अच्छी शिक्षा दी जाती है। 

यह भी पढ़ें

BHU Vacancy 2025: बीएचयू में जूनियर क्लर्क के पदों पर भर्ती, इस तरह करें अप्लाई 

इस राज्य में है सबसे अधिक केंद्रीय विद्यालय 

रिपोर्ट्स के मुताबिक, 2021 के आंकड़ों के अनुसार, सबसे अधिक केंद्रीय विद्यालय उत्तर प्रदेश में हैं। उत्तर प्रदेश में कुल 116 केंद्रीय विद्यालय के स्कूल हैं। इसके बाद मध्य प्रदेश में 112 केंद्रीय विद्यालय हैं। राजस्थान में 71, महाराष्ट्र में 61 और पश्चिम बंगाल में 59 केंद्रीय विद्यालय संचालित हो रहे हैं। बिहार में 49, दिल्ली में 47 और तमिलनाडु में 42 केंद्रीय विद्यालय हैं। ओडिशा में 65, कर्नाटक में 52, और तेलंगाना में 35 केंद्रीय विद्यालय हैं। वहीं हिमाचल प्रदेश में 42, पंजाब में 49, हरियाणा में 35, और उत्तराखंड में 45 केंद्रीय विद्यालय हैं। 

यह भी पढ़ें

बीएचयू में जूनियर क्लर्क के पदों पर भर्ती, इस तरह करें अप्लाई

क्या विदेशों में भी है केंद्रीय विद्यालय? 

केंद्रीय विद्यालय के स्कूल भारत ही नहीं बल्कि भारत के बाहर भी हैं। विदेशों में भी केंद्रीय विद्यालय के स्कूल हैं। भारत के अलावा तीन देशों में केंद्रीय विद्यालय के स्कूल हैं। जानकारी के मुताबिक, एक केंद्रीय विद्यालय नेपाल की राजधानी काठमांडू में है। दूसरी ईरान के तेहरान और तीसरी रूस की राजधानी मॉस्को में है। 



Source link


Share this on

Leave a Comment