LU UGET Admission 2025: लखनऊ यूनिवर्सिटी यूजी एंट्रेंस एग्जाम 5 जुलाई से, देखें पूरा टाइमटेबल | LU UGET Admission 2025 Lucknow University UG Entrance Exam from July 5 Check Timetable

Share this on


सभी उम्मीदवारों के लिए यह जरूरी है कि वे परीक्षा से पहले अपना एडमिट कार्ड यूनिवर्सिटी की आधिकारिक वेबसाइट ikounivadm.samarth.edu.in से डाउनलोड कर लें। बिना एडमिट कार्ड के किसी भी परीक्षार्थी को परीक्षा केंद्र में प्रवेश नहीं मिलेगा। साथ ही एक वैध पहचान पत्र (ID Proof) भी साथ ले जाना अनिवार्य है।

LU UGET Admission 2025: कब है आपकी UGET परीक्षा? यहां देखें

तारीख प्रोग्राम समय
05 जुलाई 2025 डी फार्म सुबह 10:30 – दोपहर 12:00
05 जुलाई 2025 बीएससी (कृषि) दोपहर 2:30 – शाम 4:00
07 जुलाई 2025 बीएससी (जीव विज्ञान) (NEP) सुबह 10:30 – दोपहर 12:00
07 जुलाई 2025 बी.एल.एड. दोपहर 2:30 – शाम 4:00
08 जुलाई 2025 बीकॉम (NEP) सुबह 10:30 – दोपहर 12:00
08 जुलाई 2025 बीकॉम (ऑनर्स) दोपहर 2:30 – शाम 4:00
09 जुलाई 2025 बीसीए सुबह 10:30 – दोपहर 12:00
09 जुलाई 2025 बीएससी (गणित) (NEP) दोपहर 2:30 – शाम 4:00
10 जुलाई 2025 बीबीए सुबह 10:30 – दोपहर 12:00
10 जुलाई 2025 एलएलबी (5 वर्षीय इंटीग्रेटेड) दोपहर 2:30 – शाम 4:00
11 जुलाई 2025 बीए सुबह 10:30 – दोपहर 12:00
11 जुलाई 2025 बीजेएमसी दोपहर 2:30 – शाम 4:00
12 जुलाई 2025 बीएफए/बीवीए सुबह 10:30 – दोपहर 2:00
12 जुलाई 2025 बी.वोक. (रिन्यूएबल एनर्जी) सुबह 10:30 – दोपहर 12:00

ऐसे डाउनलोड करें एडमिट कार्ड

सबसे पहले ikounivadm.samarth.edu.in पर जाएं।

होमपेज पर ‘UG Entrance Admit Card 2025’ या ‘Download Admit Card’ लिंक पर क्लिक करें। अब लॉगिन पेज खुलेगा, जहां अपनी रजिस्टर्ड ईमेल आईडी, पासवर्ड और कैप्चा कोड दर्ज करें। ‘Login’ बटन दबाएं।

आपकी स्क्रीन पर एडमिट कार्ड दिखाई देगा जिसे चेक करके डाउनलोड करें और प्रिंट निकाल लें।

जरूरी निर्देश

परीक्षा के दिन एडमिट कार्ड और एक वैध पहचान पत्र जैसे आधार कार्ड, वोटर ID या ड्राइविंग लाइसेंस साथ लाना अनिवार्य है।

उम्मीदवारों को परीक्षा शुरू होने से कम से कम 30 मिनट पहले केंद्र पर पहुंचना होगा। किसी भी तरह की इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस जैसे मोबाइल, स्मार्टवॉच आदि की अनुमति परीक्षा केंद्र में नहीं होगी।

यह भी पढ़ें: इलाहाबाद यूनिवर्सिटी में यूजी एडमिशन की प्रक्रिया शुरू, 15 जुलाई तक ऐसे करें आवेदन



Source link


Share this on

Leave a Comment