Navodaya Vidyalaya Vacancy 2025: पदों का विवरण और योग्यता
हॉस्टल सुपरिटेंडेंट
अनुभव: कम से कम 5 वर्षों का अनुभव रेजिडेंशियल स्कूल में पे लेवल-5 या समकक्ष पद पर होना चाहिए।
काउंसलर शैक्षिक योग्यता: साइकोलॉजी में एमए / एमएससी (MA/MSc) की डिग्री।
अन्य योग्यता: गाइडेन्स और काउंसलिंग में कम से कम एक वर्ष का डिप्लोमा अनिवार्य है।
अनुभव: काउंसलिंग से संबंधित क्षेत्र में न्यूनतम एक वर्ष का कार्य अनुभव होना चाहिए।
Navodaya Vidyalaya Bharti: आयु सीमा और वेतनमान
हॉस्टल सुपरिटेंडेंट पद के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की आयु 1 जुलाई 2025 को 35 से 62 वर्ष के बीच होनी चाहिए। वहीं सैलरी की बात करें तो वेतनमान हॉस्टल सुपरिटेंडेंट के लिए ₹35,750/- प्रति माह और काउंसलर पद के लिए ₹44,900/- प्रति माह होगा।
चयन प्रक्रिया और आवेदन शुल्क
हॉस्टल सुपरिटेंडेंट पद के लिए उम्मीदवारों का चयन सीधे इंटरव्यू के आधार पर किया जाएगा। वहीं काउंसलर पद के लिए चयन शैक्षिक योग्यता और अनुभव के आधार पर किया जाएगा। इस भर्ती प्रक्रिया में किसी भी तरह की लिखित परीक्षा नहीं होगी। काउंसलर पद के लिए सामान्य श्रेणी के अभ्यर्थियों को ₹500/- आवेदन शुल्क जमा करना होगा। SC/ST और दिव्यांग उम्मीदवारों के लिए कोई शुल्क नहीं रखा गया है।