काउंसलिंग के दौरान परीक्षा में पास हुए छात्रों को रजिस्ट्रेशन व कॉलेज च्वॉइस भरना होता है। मेडिकल कॉलेज का चयन रैंक के अनुसार, सोच समझकर करना होता है। बिहार के 85 प्रतिशत मेडिकल व डेंटल सीटों पर नामांकन के लिए बिहार संयुक्त प्रवेश प्रतियोगिता परीक्षा पर्षद (BCECEB) जल्द ही रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू करेगी। इस बार बिहार में दो नए मेडिकल कॉलेजों में भी पढ़ाई शुरू होने की संभावनाएं हैं। सारण और समस्तीपुर में नए मेडिकल कॉलेजों में नामांकन शुरू होनेके आसार हैं।
यह भी पढ़ें
UGC NET City Slip 2025: यूजीसी नेट परीक्षा के लिए सिटी स्लिप जल्द ही, इस तरह करें डाउनलोड