दो शिफ्ट में होगी परीक्षा
नीट पीजी परीक्षा का आयोजन 15 जून को दो शिफ्ट में किया जा रहा है। छात्रों के विरोध करने के बाद भी NBEMS दो शिफ्ट में नीट पीजी परीक्षा करा रही है। हर साल करीब दो लाख MBBS ग्रेजुएट नीट पीजी परीक्षा में शामिल होते हैं।
NTA ने जारी किया जेईई मेन सेशन 2 का आंसर की, ऐसे देखें रिजल्ट
छात्रों ने किया विरोध
वहीं इस साल भी परीक्षा दो शिफ्ट में आयोजित की जाएगी। इस पर कैंडिडेट्स ने विरोध भी जताया। छात्रों का मानना है कि दो शिफ्ट की परीक्षा से नॉर्मलाइजेशन लागू हो सकता है जिससे परीक्षा की निष्पक्षता पर सवाल उठता है। छात्र लगातार एकल शिफ्ट परीक्षा की मांग कर रहे हैं। लेकिन छात्रों के विरोध करने के बाद भी NBEMS की ओर से परीक्षा पैटर्न में किसी भी बदलाव या इन चिंताओं को दूर करने के लिए कदम उठाने के बारे में कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया या संकेत नहीं मिले हैं।
आज जारी होगी कक्षा 2 से 12वीं तक की प्रोविजनल एडमिशन लिस्ट, यहां देखें
पिछले साल भी दो शिफ्ट में हुई थी परीक्षा
पिछले साल भी नीट पीजी परीक्षा दो शिफ्ट में आयोजित की गई थी। परीक्षा 11 अगस्त को हुई थी, जिसमें पहली शिफ्ट सुबह 9 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक और दूसरी शिफ्ट की परीक्षा 3:30 बजे से शाम 7 बजे तक हुई थी। यहां आपकी जानकारी के लिए बता दें कि पिछले साल से दो शिफ्ट में परीक्षा की शुरुआत की गई थी। हालांकि, इससे पहले तक नीट पीजी परीक्षा एक ही शिफ्ट में हुई थी।
ये हैं MBA की टॉप 5 ब्रांच, एक बार जरूर देखें | Best MBA Courses