NBEMS द्वारा जारी नोटिफिकेशन सूचना के अनुसार, सभी रजिस्टर्ड उम्मीदवारों को उनकी एग्जाम सिटी स्लिप उनके रजिस्टर्ड ईमेल आईडी पर भेज दी गई है। अभ्यर्थियों से अनुरोध है कि वे अपना ईमेल तुरंत चेक करें और परीक्षा शहर की जानकारी प्राप्त करें। यह स्लिप केवल शहर की जानकारी देती है, परीक्षा केंद्र का पूरा डिटेल्स एडमिट कार्ड में उपलब्ध होगा। बोर्ड द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, NEET PG 2025 का एडमिट कार्ड 31 जुलाई 2025 को आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया जाएगा।