NEET UG 2025 Counselling: नीट यूजी 2025 काउंसलिंग प्रक्रिया की शुरुआत 21 जुलाई से होने जा रही है। मेडिकल काउंसलिंग कमेटी (MCC) की ओर से ऑल इंडिया कोटा (AIQ) की 15% सीटों पर MBBS, BDS, बीएससी नर्सिंग और आयुष कोर्सों में दाखिले के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन mcc.nic.in पर किया जाएगा। इसके साथ ही जल्द ही पोर्टल पर टेंटेटिव सीट मैट्रिक्स, भाग लेने वाले संस्थानों की सूची और विस्तृत काउंसलिंग ब्रोशर भी उपलब्ध होगा।