4 मई को हुई थी परीक्षा, रिकॉर्ड संख्या में छात्र हुए थे शामिल
इस साल NEET UG परीक्षा का आयोजन देश के 5453 परीक्षा केंद्रों पर किया गया था। परीक्षा में भाग लेने वाले छात्रों की संख्या ने एक नया रिकॉर्ड बनाया, करीब 20 लाख से अधिक छात्रों ने मेडिकल और डेंटल कोर्सेस में दाखिले के लिए ये परीक्षा दी थी। यह आंकड़ा दिखाता है कि मेडिकल फील्ड में करियर बनाने को लेकर युवाओं में कितना उत्साह है।
NEET UG Result 2025 देखने के लिए किन वेबसाइट्स का सहारा लें?
रिजल्ट की घोषणा होते ही एक साथ लाखों छात्र वेबसाइट्स पर पहुंच सकते हैं, जिससे सर्वर स्लो या डाउन होने की आशंका है। ऐसे में घबराने की बजाय वैकल्पिक विकल्पों का इस्तेमाल करें। छात्र नीचे दी गई वेबसाइट्स पर जाकर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं:
ऐसे करें NEET UG 2025 रिजल्ट चेक
सबसे पहले NTA की वेबसाइट पर जाएं: neet.nta.nic.in होमपेज पर ‘NEET UG 2025 Result’ के लिंक पर क्लिक करें।
मांगी गई जानकारी जैसे एडमिट कार्ड नंबर और जन्मतिथि भरें। सबमिट करते ही आपका स्कोरकार्ड स्क्रीन पर दिखेगा। रिजल्ट को पीडीएफ में डाउनलोड करें और भविष्य के लिए उसका प्रिंटआउट भी रख लें।
कटऑफ और एडमिशन से जुड़ी जानकारी भी होगी जारी NEET UG 2025 रिजल्ट के साथ-साथ NTA की ओर से कटऑफ स्कोर और एडमिशन प्रक्रिया की जानकारी भी साझा की जा सकती है। इससे छात्रों को यह अंदाजा लग सकेगा कि उन्हें किन कॉलेजों में प्रवेश मिलने की संभावना है। कटऑफ कैटेगरी ( जैसे कि जनरल, ओबीसी, एससी/एसटी आदि) के अनुसार अलग-अलग होगी।
शांत रहें, सिस्टम पर भरोसा करें
रिजल्ट को लेकर तनाव या घबराहट स्वाभाविक है, लेकिन यह याद रखें कि वेबसाइट्स पर ट्रैफिक बढ़ने की वजह से तकनीकी दिक्कतें आ सकती हैं। ऐसे में धैर्य रखें और कुछ समय बाद दोबारा कोशिश करें। UMANG और DigiLocker जैसे ऐप्स पर भी परिणाम देखने की सुविधा दी गई है।