NHAI Recruitment 2025 Apply Online: ऑनलाइन करें आवेदन
इसके लिए 10 मई 2025 से आवेदन शुरू हो गए हैं। इच्छुक उम्मीदवार एनएचएआई की आधिकारिक वेबसाइट vacancy.nhai.org पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। वेबसाइट पर होमपेज से ‘ऑनलाइन आवेदन करें’ विकल्प पर क्लिक करना होगा। इसके बाद जरूरी जानकारी भरकर डॉक्यूमेंट्स अपलोड करें और फॉर्म सबमिट करें। अंत में आवेदन पत्र की एक प्रति प्रिंट कर अपने पास सुरक्षित रखें। आवेदन की अंतिम तारिख (NHAI Recruitment 2025 Last Date) 9 जून 2025 (शाम 6 बजे तक) है।
NHAI Recruitment 2025: कुल पदों का विवरण
भर्ती के तहत सामान्य वर्ग के लिए 27 पद, एससी के 9, एसटी के 4, ओबीसी के 13 और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS) के लिए 7 पद आरक्षित हैं।
| वर्ग | पदों की संख्या |
|---|---|
| सामान्य (UR) | 27 |
| एससी (SC) | 09 |
| एसटी (ST) | 04 |
| ओबीसी (OBC) | 13 |
| ईडब्ल्यूएस (EWS) | 07 |
| कुल | 60 |
NHAI Vacancy 2025 Eligibility Criteria: आवेदन के लिए शैक्षणिक योग्यता
उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से सिविल इंजीनियरिंग में ग्रेजुएशन की डिग्री होनी चाहिए।
NHAI Vacancy 2025 Age Limit: आयु सीमा और छूट
इस भर्ती में आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की अधिकतम आयु 30 वर्ष तय की गई है। सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों के लिए अधिकतम आयु सीमा 30 वर्ष है।
| वर्ग / श्रेणी | आयु में अधिकतम छूट |
|---|---|
| SC/ST | 5 वर्ष |
| OBC (नॉन-क्रीमी लेयर) | 3 वर्ष |
| PwBD (विकलांग) | 10 से 15 वर्ष |
| भूतपूर्व सैनिक | 5 वर्ष |
NHAI Recruitment Deputy Manager: चयन प्रक्रिया
NHAI में डिप्टी मैनेजर (टेक्निकल) पद पर भर्ती पूरी तरह GATE 2025 (सिविल इंजीनियरिंग) स्कोर के आधार पर की जाएगी। इसमें कोई अलग से लिखित परीक्षा या इंटरव्यू नहीं होगा। GATE में अच्छा स्कोर हासिल करने वाले उम्मीदवारों को ही मौका मिलेगा।