PSSSB Recruitment 2025: पंजाब में इंस्पेक्टर और नायब तहसीलदार के पदों पर निकली वैकेंसी, 1 जुलाई से करें आवेदन | PSSSB Recruitment 2025 Apply from July 1 for Inspector and Naib Tehsildar Vacancies in Punjab

Share this on


ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 1 जुलाई 2025 से शुरू होगी और इच्छुक अभ्यर्थी 21 जुलाई 2025 तक शाम 5 बजे तक अपना आवेदन जमा कर सकते हैं। आवेदन के लिए उम्मीदवारों को PSSSB की आधिकारिक वेबसाइट sssb.punjab.gov.in पर जाना होगा।

भर्ती से जुड़ी मुख्य जानकारियां

पद का नाम कुल पदों की संख्या
नायब तहसीलदार 13
ऑडिट ऑफिसर 3
इंस्पेक्टर ऑडिट 135
कुल पद 151

यह भी पढ़ें: कौन हैं पराग जैन? जानें रॉ चीफ की सैलरी, मिलने वाली सुविधांए और जिम्मेदारियां

शैक्षणिक योग्यता

नायब तहसीलदार – मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक डिग्री अनिवार्य। ऑडिट ऑफिसर – चार्टर्ड अकाउंटेंट (CA) या M.Com के साथ 3 वर्षों का ऑडिट अनुभव आवश्यक। इंस्पेक्टर ऑडिट – B.Com (सेकंड क्लास) के साथ 120 घंटे का कंप्यूटर कोर्स और कंप्यूटर एप्लिकेशन में प्रैक्टिकल अनुभव जरूरी।

आयु सीमा

न्यूनतम आयु: 18 वर्ष अधिकतम आयु: 37 वर्ष (1 जनवरी 2025 के आधार पर) आरक्षित वर्गों को अधिकतम आयु में छूट प्रदान की जाएगी।

कितनी मिलेगी सैलरी

चयनित उम्मीदवारों को लेवल 6 के तहत 35,400 रुपये प्रति माह वेतन दिया जाएगा।

महत्वपूर्ण सलाह

उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे आवेदन करने से पहले आधिकारिक नोटिफिकेशन ध्यानपूर्वक पढ़ें और अपनी योग्यता की पुष्टि करें। अधिक जानकारी और अपडेट्स के लिए PSSSB की वेबसाइट विजिट करते रहें।

यह भी पढ़ें: CBSE Scholarship 2025: 12वीं के बाद पढ़ाई के लिए मिल रही स्कॉलरशिप, जानें कौन कर सकता है आवेदन



Source link


Share this on

Leave a Comment