Railway Recruitment 2025: रिटायर्ड कर्मचारियों के लिए रेलवे में जूनियर इंजिनियर और स्टेनोग्राफर के इतने पदों पर निकली भर्ती | Railway Recruitment 2025 vacancy for 22 posts of Junior Engineer and Stenographer in Railways for retired employees

Share this on


यह खबर भी पढ़ें:- Jobs: बिहार में डिस्ट्रिक्ट स्टेटिस्टिकल ऑफिसर और असिस्टेंट डायरेक्टर के पदों पर निकली भर्ती, मास्टर डिग्रीधारी कर सकते हैं आवेदन

Railway Retired Staff Jobs: आवेदन की प्रक्रिया और समय सीमा

इस भर्ती के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन 28 मई 2025 को जारी की गई थी, जबकि आवेदन की प्रक्रिया 1 जून 2025 से शुरू हो गई है। इच्छुक उम्मीदवार 30 जून 2025 तक निर्धारित प्रारूप में अपना आवेदन जमा कर सकते हैं। आवेदन पत्र पूर्वी रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट er.indianrailways.gov.in से डाउनलोड किया जा सकता है। साथ ही इस नोटिफिकेशन में भी भर्ती से जुड़ी जानकारियां देखी जा सकती है।

कौन कर सकता है आवेदन?

इस विशेष भर्ती के माध्यम से केवल वही व्यक्ति आवेदन कर सकते हैं, जो पहले रेलवे में कार्यरत रह चुके हों और अब सेवानिवृत्त हो चुके हैं। आवेदन के लिए अधिकतम आयु सीमा 65 वर्ष निर्धारित की गई है। हालांकि, सरकारी नियमों के अनुसार आयु में छूट भी लागू हो सकती है। आवेदन शुल्क संबंधी कोई जानकारी नोटिफिकेशन में नहीं दी गई है।

Railway JE vacancy: रिक्तियों का विवरण इस प्रकार है

SSE (सिग्नल): 5 पद
SSE (वर्क्स): 1 पद
SSE (ड्राइंग): 4 पद
JE (सिग्नल): 1 पद
सीनियर टेक्नीशियन (SIM): 1 पद
सीनियर टेक्नीशियन (WM): 2 पद
SIM/II: 3 पद
असिस्टेंट (S\&T): 2 पद
ऑफिस सुपरिटेंडेंट (OS): 2 पद
स्टेनो ग्रेड-I: 1 पद

Railway Stenographer vacancy: जरूरी निर्देश

सभी इच्छुक और योग्य उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे आवेदन करने से पहले नोटिफिकेशन को पूरी तरह पढ़ लें और सभी जरूरी डाक्यूमेंट्स के साथ आवेदन फॉर्म को निर्धारित पते पर समय पर भेजें।

यह खबर भी पढ़ें:- UP Rojgar Mela 2025: बेरोजगार युवाओं के लिए शानदार मौका, लखनऊ, आगरा सहित कई अन्य जिलों में 13 जून तक लगेगा रोजगार मेला, जानें डिटेल्स



Source link


Share this on

Leave a Comment