Railway Vacancy: रेलवे से जुड़कर काम करने वाले युवाओं के लिए बढ़िया मौका सामने आया है। ईस्टर्न रेलवे ने विभिन्न ट्रेडों में 3000 से अधिक अप्रेंटिस पदों के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट rrcer.org के माध्यम से आवेदन कर सकेंगे। इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 14 अगस्त से शुरू होगी और आवेदन की अंतिम तारीख 13 सितंबर 2025 तय किया गया है।