Rajasthan Anganwadi Bharti 2025: राजस्थान में आंगनबाड़ी और सहायिका कार्यकर्ता के 100 से ज्यादा पदों पर होगी भर्ती | Rajasthan Anganwadi Bharti 2025 157 posts of Anganwadi and Assistant Worker will be recruited in Rajasthan

Share this on


Rajasthan Anganwadi Bharti 2025: ऐसे कर सकते हैं आवेदन

योग्य उम्मीदवारों को अपना आवेदन पत्र सभी आवश्यक डाक्यूमेंट्स के साथ 11 जून से 10 जुलाई 2025 के बीच संबंधित सीडीपीओ कार्यालय में स्वयं जाकर जमा करना होगा। आवेदक को आवेदन जमा करते समय रसीद लेना अनिवार्य है। यदि किसी दस्तावेज की कमी हो जाती है, तो अंतिम तिथि तक एक प्रार्थना पत्र के साथ उन्हें जमा किया जा सकता है। लेकिन 10 जुलाई के बाद किसी भी दस्तावेज को स्वीकार नहीं किया जाएगा।

Rajasthan Anganwadi Bharti 2025 Form: आवेदन की पात्रता और क्षेत्रीय शर्तें

इन पदों के लिए आवेदन करने वाली महिला अभ्यर्थी का उस क्षेत्र की स्थानीय निवासी होना अनिवार्य है, जिसके लिए भर्ती की जा रही है। ग्रामीण क्षेत्रों में आवेदनकर्ता का संबंधित राजस्व ग्राम और शहरी क्षेत्रों में संबंधित वार्ड से होना जरूरी है। साथ ही शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो आवेदनकर्ता का 12वीं कक्षा पास होना अनिवार्य है।

Anganwadi Bharti 2025

Anganwadi Bharti 2025: जानें आयु सीमा सहित अन्य जरुरी जानकारी

आयु सीमा की बात करें तो सामान्य वर्ग की महिलाओं के लिए आयु 18 से 35 वर्ष तय की गई है। जबकि एससी, एसटी, विधवा और तलाकशुदा महिलाओं के लिए अधिकतम आयु सीमा 40 वर्ष तक है। यह भर्ती मानदेय (honorarium) के आधार पर की जाएगी। अन्य राज्यों की एससी, एसटी, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस श्रेणी की महिलाओं को राजस्थान राज्य में सामान्य वर्ग के समान माना जाएगा। आवेदन पत्र नि:शुल्क संबंधित बाल विकास परियोजना अधिकारी (CDPO) कार्यालय से प्राप्त किए जा सकते हैं।



Source link


Share this on

Leave a Comment