आधिकारिक वेबसाइट पर जारी होगा रिजल्ट (Rajasthan BSTC Pre DElEd Result)
जो भी अभ्यर्थी इस साल BSTC परीक्षा में शामिल हुए थे, वे अपना रिजल्ट predeledraj2025.in पर जाकर ऑनलाइन चेक कर सकेंगे। विश्वविद्यालय से पहले ही फाइनल आंसर की जारी कर दी गई है और इसके अनुसार उम्मीदवारों को इस बार छह नंबर बोनस के रूप में दिए जाएंगे, जिससे मेरिट में बड़ा असर पड़ सकता है।
एडमिशन प्रक्रिया होगी शुरू, जानिए आगे की डेट्स (Rajasthan BSTC Pre DElEd Result Link)
रिजल्ट के बाद एडमिशन की प्रक्रिया भी शुरू हो जाएगी। उम्मीदवारों को 15 जून से 3000 रुपये शुल्क ऑनलाइन माध्यम से जमा कर संस्थान सूची के आधार पर कॉलेजों का चयन करना होगा। कॉलेज अलॉटमेंट की पहली सूची 26 जून को जारी की जाएगी।
क्यों जरूरी है ये परीक्षा?
राजस्थान में प्राथमिक शिक्षा (कक्षा 1 से 5) में शिक्षक बनने के लिए दो साल का डीएलएड (D.El.Ed.) कोर्स अनिवार्य है। और इसी कोर्स में दाखिले के लिए BSTC यानी Pre DElEd परीक्षा का आयोजन होता है। यह परीक्षा उन उम्मीदवारों के लिए पहला कदम होती है जो लेवल वन टीचर की भर्ती की तैयारी कर रहे हैं।
परीक्षार्थियों की संख्या और उपस्थिति
1 जून को आयोजित इस परीक्षा में कुल 5 लाख 49 हजार 161 अभ्यर्थियों ने भाग लिया था। पहली पारी में 90.4% और दूसरी पारी में 91.3% उपस्थिति दर्ज की गई। अगर जिलावार बात करें तो झालावाड़ में सबसे ज्यादा 93.6% उपस्थिति रही, जबकि जालोर में सबसे कम 86% परीक्षार्थी ही परीक्षा में शामिल हो सके। इस बार कुल पंजीकरण 6,04,692 रहा, जिनमें लगभग 70 प्रतिशत महिलाएं हैं।
ऐसे करें अपना रिजल्ट चेक
सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट predeledraj2025.in पर जाएं। होमपेज पर दिए गए ‘Pre DElEd Result 2025’ लिंक पर क्लिक करें।