Rajasthan Jail Prahari Admit Card 2025: राजस्थान जेल प्रहरी एडमिट कार्ड हुआ जारी, इस लिंक से करें डाउनलोड | rajasthan-jail-prahari-admit-card-2025-download

Share this on


Rajasthan Jail Prahari Exam 2025: महत्वपूर्ण जानकारी

राजस्थान जेल प्रहरी परीक्षा 2025 का आयोजन 12 अप्रैल 2025 को किया जाएगा। इस परीक्षा में कुल 100 सवाल होंगे, जो 400 अंकों के होंगे। परीक्षा में हल करने के लिए उम्मीदवारों को 2 घंटे का समय मिलेगा। इस परीक्षा में हर सही उत्तर के लिए 4 अंक दिए जाएंगे और गलत उत्तर के लिए 1 अंक की निगेटिव मार्किंग की जाएगी। परीक्षा में सफलता प्राप्त करने के लिए अभ्यर्थियों को कम से कम 36% अंक प्राप्त करना अनिवार्य होगा।

यह खबर भी पढ़ें: Bihar Home Guard Recruitment 2025: बिहार होमगार्ड भर्ती के ये हैं परीक्षा सेंटर, देखिए पूरी लिस्ट राजस्थान जेल प्रहरी एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए फॉलो करें ये स्टेप्स

सबसे पहले राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं। वेबसाइट पर जेल प्रहरी एडमिट कार्ड लिंक पर क्लिक करें। इसके बाद एक नया पेज खुलेगा, जहां आपको आवश्यक जानकारी दर्ज करनी होगी।

जानकारी दर्ज करने के बाद, सबमिट पर क्लिक करें और आपका एडमिट कार्ड स्क्रीन पर दिख जाएगा।

Rajasthan Jail Prahari Exam 2025: रिक्त पदों की जानकारी

इस भर्ती प्रक्रिया के माध्यम से 803 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। इनमें से 759 पद सामान्य (गैर अनुसूचित) क्षेत्रों के लिए हैं, जबकि 44 पद अनुसूचित क्षेत्रों के लिए आरक्षित हैं। इस भर्ती में चयनित उम्मीदवारों को जेल प्रहरी के रूप में नियुक्त किया जाएगा। अभ्यर्थी नीचे दी गई डायरेक्ट लिंक से भी अभ्यर्थी एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

Rajasthan Jail Prahari Admit Card 2025 Direct Link यह खबर भी पढ़ें: Bihar Home Guard Vacancy 2025: बिहार होमगार्ड के लिए ऐसे भर सकते हैं फॉर्म, जान लें स्टेप बाय स्टेप पूरा प्रोसेस



Source link


Share this on

Leave a Comment