Rajasthan Patwari Exam: 3727 पदों के लिए नए सिरे से आवेदन मंगवाने की तैयारी, पुराने आवेदकों को फॉर्म संशोधन का मिलेगा मौका | Rajasthan Patwari Exam old applicants will get a chance to modify the form for Recruitment of 3727 patwari posts

Share this on


यह खबर भी पढ़ें:- Home Guard Bharti 2025: 7वीं पास युवाओं के लिए होमगार्ड पद के लिए निकली भर्ती, जानें आवेदन तारीख सहित डिटेल्स

Rajasthan Patwari Exam: पुराने आवेदकों के लिए लिंक होगा उपलब्ध

बोर्ड अध्यक्ष आलोक राज ने जानकारी दी कि पहले से आवेदन कर चुके अभ्यर्थियों को अपने फॉर्म में संशोधन का मौका मिलेगा। यह अवसर परीक्षा से लगभग एक माह पूर्व दिया जाएगा ताकि वे अपने डिटेल्स सही कर सकें। बोर्ड अध्यक्ष ने यह भी स्पष्ट किया कि पुराने आवेदकों के लिए एक लिंक उपलब्ध कराया जाएगा, जिसके माध्यम से वे परीक्षा से एक माह पूर्व अपने आवेदन में सुधार कर सकेंगे। यह प्रक्रिया जुलाई में शुरू हो सकती है।

Patwari Exam: नॉर्मलाइजेशन हटाने पर हो रहा विचार

बोर्ड सूत्रों के अनुसार, पटवार भर्ती की परीक्षा 17 अगस्त 2025 को आयोजित की जा सकती है। इस परीक्षा को एक ही पारी में करवाकर नॉर्मलाइजेशन की जरुरत को खत्म करने पर विचार किया जा रहा है। पिछले कुछ समय से हुई परीक्षाओं में नॉर्मलाइजेशन के कारण कुछ अभ्यर्थियों को नुकसान हुआ था, इसलिए इस प्रक्रिया पर विचार जारी है, हालांकि अभी तक कोई अंतिम निर्णय नहीं लिया गया है। सूत्रों के अनुसार, नॉर्मलाइजेशन से संबंधित चर्चाएं इसलिए भी हो रही हैं क्योंकि इससे अभ्यर्थियों के अंकों पर असर पड़ सकता है, जिससे कुछ योग्य अभ्यर्थी चयन प्रक्रिया से बाहर हो सकते हैं।

यह खबर भी पढ़ें:- CBSE Supplementary Exams 2025: सीबीएसई 10वीं-12वीं सप्लीमेंट्री एग्जाम के लिए आज से आवेदन शुरू, इस तारीख से है परीक्षा





Source link


Share this on

Leave a Comment