Rajasthan PTET 2025: जान लें जरुरी तारीख
आवेदन शुरू होने की तिथि: 5 मार्च 2025
आवेदन की अंतिम तिथि: 7 अप्रैल 2025
परीक्षा तिथि: 15 जून 2025
Rajasthan PTET Application Form 2025: ये होनी चाहिए योग्यता
शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो आवेदकों के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से UG या PGमें न्यूनतम 50% अंक होने चाहिए। आरक्षित वर्ग (एससी, एसटी, ओबीसी, एमबीसी, दिव्यांगजन, विधवा एवं तलाकशुदा महिलाएं- केवल राजस्थान निवासी) के लिए न्यूनतम 45% अंक होने चाहिए। न्यूनतम आयु 17 वर्ष होनी चाहिए, जिसकी गणना 1 जनवरी 2025 से की जाएगी।
Rajasthan PTET 2025 के लिए आवेदन के लिए सभी श्रेणियों के उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क के तौर पर 500 रूपये देने होंगे।
Rajasthan PTET 2025: एग्जाम पैटर्न
Rajasthan PTET परीक्षा में कुल 200 MCQ प्रश्न होंगे, जो चार खंडों में विभाजित होंगे। इस परीक्षा के लिए उम्मीदवारों को 3 घंटे का समय दिया जाएगा। सिलेबस की बात करें तो इसमें मेंटल एबिलिटी, टीचिंग एटीट्यूड और एप्टीट्यूड, सामान्य ज्ञान और भाषा दक्षता से सवाल पूछे जाएंगे।