छात्र अपना परिणाम राजस्थान बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in और rajresults.nic.in पर जाकर देख सकते हैं। इसके लिए उन्हें केवल अपना रोल नंबर और जन्मतिथि दर्ज करनी होगी।
परिणाम देखने के लिए स्टेप्स:
- वेबसाइट पर जाएं
- ‘RBSE 12th Result 2025’ लिंक पर क्लिक करें
- अपना रोल नंबर दर्ज करें
- सबमिट पर क्लिक करें
- परिणाम स्क्रीन पर दिखाई देगा, उसे डाउनलोड या प्रिंट भी किया जा सकता है
पिछले साल का ये रहा था परिणाम
पिछले साल 2024 में 12वीं बोर्ड के कला संकाय में कुल 96.88% स्टूडेंट, विज्ञान वर्ग में 97.73% और कॉमर्स में 98.95% स्टूडेंट्स पास हुए थे।