REET Mains के जरिये राजस्थान में थर्ड ग्रेड शिक्षकों के 7759 सीटों को भरा जाएगा, जानें जरुरी डिटेल्स

Share this on


Rajasthan 3rd Grade Teacher Vacancy 2025: राजस्थान के युवाओं के लिए आयोग ने कई विभागों में हजारों पदों पर भर्ती निकाली है। राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSMSSB) ने तृतीय श्रेणी शिक्षक भर्ती 2025-26 के लिए संक्षिप्त नोटिफिकेशन जारी कर दी है। यह भर्ती प्राथमिक और माध्यमिक शिक्षा विभाग के अंतर्गत लेवल-1 और लेवल-2 के कुल 7759 पदों पर की जाएगी। ऑनलाइन आवेदन और शुल्क से जुड़ी डिटेल जानकारी जल्द ही राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट rssb.rajasthan.gov.in पर प्रकाशित की जाएगी।

REET Mains: इतने पदों पर होगी भर्ती

इस भर्ती के माध्यम से कुल 7759 पदों के लिए भर्ती की जानी है। जिसमें लेवल-1 (कक्षा 1 से 5) के 5636 पद और लेवल-2 (कक्षा 6 से 8) के 2123 पद शामिल हैं। इस भर्ती से जुड़ी और अधिक जानकारी के लिए इस नोटिफिकेशन देखा जा सकता है।

rajasthan-teacher-level-1-vacancyDownload

Rajasthan 3rd Grade Teacher Vacancy 2025: अन्य जरुरी डिटेल्स

विभागवार पद
प्रारंभिक शिक्षा विभाग (Level-1):
कुल पद: 5000

संस्कृत शिक्षा विभाग (Level-1):
संस्कृत विषय: 187 पद
सामान्य शिक्षा: 449 पद

संस्कृत शिक्षा विभाग (Level-2):
संस्कृत: 389 पद
हिंदी: 174 पद
अंग्रेजी: 221 पद
सामाजिक विज्ञान: 296 पद
गणित-विज्ञान: 1043 पद

rajasthan-teacher-level-2Download

Rajasthan Teacher Vacancy Eligibility: शैक्षणिक योग्यता और आयु सीमा

लेवल-1 शिक्षक पदों के लिए: 12वीं पास के साथ डीएलएड (D.El.Ed) और रीट लेवल-1 पास
लेवल-2 शिक्षक पदों के लिए: ग्रेजुएशन डिग्री, बीएड और रीट लेवल-2 पास होना आवश्यक है

आयु सीमा:
सभी पदों के लिए अभ्यर्थियों की न्यूनतम आयु 21 वर्ष और अधिकतम आयु 40 वर्ष होनी चाहिए।

Rajasthan Teacher Bharti: चयन प्रक्रिया और वेतनमान

इन पदों पर चयन रीट मुख्य परीक्षा (REET Mains) के माध्यम से किया जाएगा। परीक्षा का आयोजन 17 जनवरी से 21 जनवरी 2026 के बीच किया जाएगा और परिणाम 10 जुलाई 2026 को घोषित किया जाएगा। चयनित अभ्यर्थियों को पे-मैट्रिक्स लेवल-10 के अनुसार वेतन मिलेगा।

अभ्यर्थियों में नाराजगी

इस भर्ती को लेकर कुछ उम्मीदवारों में असंतोष देखा जा रहा है। उनका कहना है कि सरकार द्वारा 10 हजार पदों पर भर्ती की बात कही गई थी, लेकिन अब केवल 7759 रिक्तियां ही घोषित की गई हैं। अभ्यर्थियों ने यह सवाल उठाया है कि आखिरकार पदों की संख्या में कटौती क्यों की गई है।



Source link


Share this on

Leave a Comment