RPSC: राजस्थान में सरकारी नौकरी की तलाश में लगे युवाओं के लिए एक बढ़िया खबर सामने आ गई है। राजस्थान लोक सेवा आयोग यानी (RPSC) ने पशु चिकित्सा अधिकारी के पदों पर भर्तियां निकली हैं। इस भर्ती के माध्यम से कुल 1100 पदों पर भर्तियां की जाएगी। इसके लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 5 अगस्त 2025 से शुरू होने जा रही है इच्छुक और योग्य अभ्यर्थी 3 सितंबर 2025 तक आवेदन कर सकते हैं। अंतिम तारीख के बाद आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे। इस परीक्षा की प्रस्तावित तारीख 19 अप्रैल 2026 तय की गई है ।