राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC), अजमेर आगामी 29 और 30 जुलाई 2025 को तीन महत्वपूर्ण भर्ती परीक्षाओं का आयोजन करने जा रहा है। यह परीक्षाएं आयोग के पूर्व निर्धारित परीक्षा कैलेंडर के अनुसार निर्धारित की गई हैं। आयोग की ओर से जारी जानकारी के अनुसार, अभ्यर्थी परीक्षा से तीन दिन पहले अपना प्रवेश पत्र आधिकारिक वेबसाइट से डाउनलोड कर सकेंगे। 29 जुलाई को दो परीक्षाएं आयोजित होंगी—पहली परीक्षा सुबह 10:00 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक असिस्टेंट फिशरीज डेवलेपमेंट ऑफिसर पद के लिए होगी। इसके बाद दोपहर 3:00 बजे से शाम 5:30 बजे तक ग्रुप इंस्ट्रक्टर, सर्वेयर तथा असिस्टेंट अप्रेंटिशिप एडवाइजर ग्रेड-II परीक्षा का आयोजन किया जाएगा। वहीं, 30 जुलाई को सुबह 10:00 बजे से 12:30 बजे तक वाइस प्रिंसिपल और सुपरिटेंडेंट आईटीआई पदों से संबंधित परीक्षा आयोजित की जाएगी।