RRB ने जारी किया पैरामेडिकल वैकेंसी का नोटिफिकेशन, 9 सितंबर तक करें अप्लाई

Share this on


RRB Paramedical Recruitment 2025: अगर आप मेडिकल फील्ड से हैं और सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे हैं तो आपके लिए रेलवे में शानदार मौका आया है। रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने पैरामेडिकल स्टाफ के विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। इच्छुक उम्मीदवार 9 अगस्त 2025 से ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे और आवेदन करने की अंतिम तिथि 9 सितंबर 2025 है।

कुल 434 पदों पर होगी भर्ती

इस भर्ती अभियान के तहत कुल 434 रिक्त पदों को भरा जाएगा। इनमें सबसे ज्यादा नर्सिंग सुपरिटेंडेंट के लिए 272 पद हैं। इसके अलावा फार्मासिस्ट के लिए 105 पद, मलेरिया इंस्पेक्टर के 33 पद, लैब असिस्टेंट ग्रेड-II के 12 पद, व डायलिसिस टेक्नीशियन, ईसीजी टेक्नीशियन और एक्स-रे टेक्नीशियन के लिए 4-4 पद शामिल हैं। ये सभी भर्तियां रेलवे के अस्पतालों और स्वास्थ्य केंद्रों में की जाएंगी।

योग्यता और आयु सीमा

हर पद के लिए शैक्षणिक योग्यता और आयु सीमा अलग-अलग रखी गई है। न्यूनतम उम्र की सीमा 18 से 20 वर्ष के बीच है जबकि अधिकतम आयु पद के अनुसार 33 से 40 वर्ष तक हो सकती है। आवेदन से पहले अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि वे संबंधित पद के लिए जारी पात्रता मापदंड को ध्यान से पढ़ें।

कितनी मिलेगी सैलरी?

चयनित उम्मीदवारों को सातवें वेतन आयोग के अनुसार 21,700 रुपये से 44,900 रुपये प्रति माह तक का वेतन मिलेगा। इसके अलावा अन्य भत्ते भी दिए जाएंगे जो नौकरी को और आकर्षक बनाते हैं।

आवेदन कैसे करें?

  • सबसे पहले रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट indianrailways.gov.in पर जाएं।
  • अपने RRB रीजन (जैसे RRB पटना, RRB मुंबई आदि) का चयन करें।
  • वेबसाइट पर दिए गए पैरामेडिकल भर्ती 2025 वाले नोटिफिकेशन को खोलें।
  • ‘Apply Online’ लिंक पर क्लिक करें और रजिस्ट्रेशन करें।
  • लॉगिन करके आवेदन फॉर्म भरें और मांगे गए दस्तावेज अपलोड करें।
  • कैटेगरी के अनुसार आवेदन शुल्क भरें।
  • अंतिम रूप से फॉर्म सबमिट करें और उसका प्रिंट आउट निकाल कर रख लें।

नोट: भर्ती से जुड़ी पूरी और सटीक जानकारी के लिए उम्मीदवारों को RRB की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर विस्तृत अधिसूचना जरूर पढ़नी चाहिए।



Source link


Share this on

Leave a Comment