Railway ALP Bharti 2025: पिछली भर्ती के आधार पर संभावित योग्यता और चयन प्रक्रिया
योग्यता और चयन प्रक्रिया
शैक्षिक योग्यता
उम्मीदवारों को 10वीं पास के साथ ITI या संबंधित ट्रेड में तीन वर्षीय इंजीनियरिंग डिप्लोमा होना चाहिए।
इंजीनियरिंग डिग्री वाले उम्मीदवार भी पात्र होंगे।
आयु सीमा
न्यूनतम आयु: 18 वर्ष
अधिकतम आयु: 30 वर्ष
आरक्षित वर्ग को नियमानुसार छूट मिलेगी (SC/ST के लिए 5 वर्ष, OBC के लिए 3 वर्ष)।
Railway ALP: किसे मिलेगा लाभ?
यह भर्ती उन उम्मीदवारों के लिए एक अवसर हो सकती है जो 2024 की ALP भर्ती में आवेदन करने से चूक गए थे या CBT-1 परीक्षा पास नहीं कर पाए थे। पिछली बार, जनवरी 2024 में, रेलवे ने 5,696 पदों पर ALP भर्ती निकाली थी, जिसे बाद में बढ़ाकर 18,799 कर दिया गया था। वर्तमान में इसकी CBT-2 परीक्षा प्रक्रिया जारी है। रेलवे भर्ती बोर्ड ने अपने भर्ती कैलेंडर के अनुसार हर वर्ष जनवरी से मार्च के बीच नई ALP भर्ती निकालने की योजना बनाई है।
RRB ALP: जान लें विषयवार सिलेबस
संभावित सिलेबस की बात करें तो RRB ALP भर्ती परीक्षा दो चरणों में आयोजित की जाएगी। जिसमें CBT 1 और CBT 2 होगा। CBT 1 में गणित, सामान्य बुद्धि, सामान्य विज्ञान और सामान्य जागरूकता से संबंधित सवाल पूछे जाएंगे। वहीं CBT 2 के पार्ट ‘A’ में इंजीनियरिंग और ड्राइंग के सवाल होंगे। साथ ही पार्ट ‘B’ में सामान्य विज्ञान, सामान्य जागरूकता, आदि से सवाल पूछे जाएंगे।