RRB NTPC ने 5 जून की परीक्षा के लिए जारी किया एडमिट कार्ड, यहा देखें एग्जाम पैटर्न और मार्किंग स्कीम | RRB NTPC CBT 1 Admit Card Out for 5 June See exam Pattern and Marking Scheme

Share this on


इस डिटेल्स की मदद से करें डाउनलोड (RRB NTPC Admit Card)

एडमिट कार्ड का लिंक RRB की क्षेत्रवार आधिकारिक वेबसाइट पर चेक किया जा सकता है। इसे डाउनलोड करने के लिए, उम्मीदवारों को अपने यूजर आईडी, पासवर्ड और OTP का उपयोग करके होगा। 

आरआरबी एनटीपीसी परीक्षा तिथि (RRB NTPC CBT 1 Exam Date)

परीक्षा देने वाले कैंडिडेट्स परीक्षा हॉल में एडमिट कार्ड के साथ उपस्थित हों। बिना एडमिट कार्ड के उन्हें प्रवेश नहीं दिया जाएगा। साथ ही वैध आईडी प्रूफ और फोटो के साथ परीक्षा हॉल पहुंचें। NTPC CBT 1 परीक्षा 5 से 24 जून, 2025 तक आयोजित की जाएगी। 

यह भी पढ़ें

 जेईई एडवांस रिजल्ट आने से पहले देखें इन 7 IIT की QS Ranking

आरआरबी एनटीपीसी एडमिट कार्ड डाउनलोड करें (RRB NTPC Admit Card Steps To Download) 

  • आरआरबी एनटीपीसी एडमिट कार्ड के लिए क्षेत्रवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं 
  • होमपेज पर, ‘CEN 05/2024 (NTPC-G): CBT-1 सिटी-इंटीमेशन और ई-कॉल लेटर’ लिंक पर क्लिक करें
  • इसके बाद ‘प्रथम चरण कंप्यूटर-आधारित टेस्ट (CBT 1) के लिए सिटी इंटीमेशन स्लिप और ई-कॉल लेटर डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें
  • इसके बाद अपने क्रेडेंशियल्स की मदद से एडमिट कार्ड डाउनलोड करें 
  • इतना करते ही एडमिट कार्ड आपके स्क्रीन पर दिखने लगेगा

आरआरबी एनटीपीसी एग्जाम पैटर्न (RRB NTPC Exam Pattern 2025) 

आरआरबी एनटीपीसी सीबीटी 1 में कुल 100 प्रश्न होते हैं, जिनमें से 40 जनरल एवेयरनेस, 30 मैथ्स और 30 जनरल इंटेलिजेंस और रिजनिंग से होते हैं। परीक्षा की अवधि 90 मिनट है, और पीडब्ल्यूबीडी उम्मीदवारों के लिए यह 120 मिनट है। 

यह भी पढ़ें

BPSSC SI Vacancy 2025: बिहार में एनफोर्समेंट एसआई के पद पर भर्ती, जान लें कद-काठी संबंधित नियम

आरआरबी एनटीपीसी सीबीटी 1 मार्किंग स्कीम (RRB NTPC CBT 1 Marking Scheme) 

RRB NTPC CBT 1 परीक्षा के लिए कुल 100 अंकों की होती है। प्रत्येक सही उत्तर के लिए, उम्मीदवारों को एक अंक मिलता है। प्रत्येक गलत उत्तर के लिए, 1/3 अंक काटे जाते हैं। 



Source link


Share this on

Leave a Comment