RRB NTPC Exam Date 2025: कब तक जारी होगा आरआरबी एनटीपीसी परीक्षा का शेड्यूल, ऐसे कर पाएंगे चेक | RRB NTPC Exam Date 2025 When will the RRB NTPC exam schedule be released rrbcdg.gov.in

Share this on


यह खबर भी पढ़ें:- JEE Main 2025: NTA पर लगातार उठ रहे सवाल, जेईई मेन सेशन 2 के बाद छात्रों और एक्सपर्ट्स ने फिर जताई आपत्ति

RRB NTPC Exam Date 2025: कब जारी होंगे एडमिट कार्ड

परीक्षा की तारीख घोषित होते ही परीक्षा शहर की जानकारी और एडमिट कार्ड से जुड़ी डिटेल्स भी जारी किये जायेंगे। परीक्षा से लगभग 10 दिन पहले अभ्यर्थी अपने एग्जाम सिटी स्लिप डाउनलोड कर सकेंगे, जबकि एडमिट कार्ड परीक्षा से चार दिन पहले जारी किया जाएगा।

RRB NTPC Exam: ये होगा एग्जाम पैटर्न

CBT 1 परीक्षा चरण में कुल 100 ऑब्जेक्टिव टाइप प्रश्न पूछे जाएंगे। इनमें से 40 प्रश्न सामान्य ज्ञान, 30 गणित और 30 जनरल इंटेलिजेंस व रीजनिंग से संबंधित प्रश्न होंगे। पूरे पेपर को हल करने के लिए उम्मीदवारों को 90 मिनट का समय मिलेगा। परीक्षा में निगेटिव मार्किंग का प्रावधान है। हर गलत उत्तर के लिए 1/3 अंक काटे जाएंगे।

RRB NTPC Exam Passing Marks: ये है पासिंग मार्क्स

CBT 1 में सफल होने के लिए सामान्य और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS) के उम्मीदवारों को न्यूनतम 40% अंक लाना जरूरी है। वहीं, ओबीसी (नॉन क्रीमी लेयर) और एससी वर्ग के लिए यह सीमा 30% और एसटी वर्ग के लिए 25% निर्धारित की गई है। CBT 1 के नतीजों के आधार पर चयनित अभ्यर्थियों को CBT 2 के लिए बुलाया जाएगा, जिसकी संख्या पदों की कुल संख्या से 15 गुना तक हो सकती है।

यह खबर भी पढ़ें:- Jail Prahari Answer Key 2025: कब तक जारी होगा राजस्थान जेल प्रहरी परीक्षा का आंसर-की, ऐसे कर पाएंगे चेक



Source link


Share this on

Leave a Comment