RRB Technician Result: रेलवे टेक्नीशियन भर्ती परीक्षा का रिजल्ट हुआ जारी, ऐसे करें चेक | RRB Technician Result Result of Railway Technician Recruitment Exam released www.rrbapply.gov.in

Share this on


यह खबर पढ़ें:- देश के दो संस्थानों, IIT और IIIT में क्या अंतर है, जानें इन टॉप कॉलेजों में कैसे मिलता है दाखिला

RRB Technician Result: परीक्षा और आपत्ति प्रक्रिया

यह परीक्षा 19 और 20 दिसंबर 2024 को आयोजित की गई थी। उम्मीदवारों को आंसर-की पर आपत्ति दर्ज कराने के लिए 31 दिसंबर तक का समय दिया गया था। टेक्नीशियन ग्रेड-3 के परिणाम की घोषणा बाद में की जाएगी।

यह खबर पढ़ें:- REET Answer Key 2025: छात्र बेसब्री से कर रहे इंतजार, जानें कब तक जारी हो सकता है रीट आंसर-की

RRB: इतने पदों पर होनी है भर्ती

इस भर्ती प्रक्रिया के माध्यम से कुल 14,000 से अधिक पद भरे जाएंगे। इनमें टेक्नीशियन ग्रेड-1 के 1,092 पद, टेक्नीशियन ग्रेड-3 (ओपन लाइन) के 8,052 पद और टेक्नीशियन ग्रेड-3 (वर्कशॉप) के 5,154 पद शामिल हैं। फिलहाल केवल टेक्नीशियन ग्रेड-1 के नतीजे जारी किए गए हैं। रेलवे ने इस भर्ती के लिए 9 मार्च से 8 अप्रैल 2024 तक ऑनलाइन आवेदन मांगे थे।

RRB Technician Result: परीक्षा पैटर्न और कटऑफ मानदंड

टेक्नीशियन ग्रेड-1 पद के लिए कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT) में 90 मिनट में कुल 100 प्रश्न पूछे गए थे। पास होने के लिए अनारक्षित श्रेणी के उम्मीदवारों को न्यूनतम 40%, ओबीसी और एससी वर्ग को 30%, तथा एसटी वर्ग को 25% अंक हासिल करने थे।

यह खबर पढ़ें:- Jobs Vacancy 2025: बिना परीक्षा मैनेजर की नौकरी पाने का मौका, पावरग्रिड ने कई पदों पर निकाला भर्ती, लाखों में सैलरी



Source link


Share this on

Leave a Comment