RSMSSB: जारी होने वाला है राजस्थान पशु परिचर रिजल्ट, सीधे इस लिंक से चेक करें परिणाम | RSMSSB Rajasthan Pashu Parichar Result is going to be released check the result directly from rssb.rajasthan.gov.in

Share this on


यह खबर भी पढ़ें:- होमगार्ड भर्ती के बाद BSSC ने अब इन पदों पर निकाली भर्ती, जान लें योग्यता सहित अन्य जरुरी जानकारी

Pashu Parichar Result: ऐसे चेक कर पाएंगे रिजल्ट

रिजल्ट देखने के लिए सबसे पहले rssb.rajasthan.gov.in पर जाना होगा।

वेबसाइट के होमपेज पर ‘Animal Attendant Result’ लिंक पर क्लिक करें। उसके बाद अपना रोल नंबर दर्ज करें और कटऑफ अंक देखें। यह खबर भी पढ़ें:- NMRC: बिना लिखित परीक्षा के नोएडा मेट्रो में नौकरी पाने का मौका, लाखों में मिलेगी सैलरी

RSMSSB: परीक्षा में उपस्थिति दर

राज्य स्तर पर परीक्षा छह चरणों में आयोजित की गई थी, जिसमें कुल 7,11,331 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। परीक्षा में कुल उपस्थिति दर लगभग 59.67% रही। अब उम्मीदवारों को 3 अप्रैल का इंतजार है, जब उनका परिणाम आधिकारिक रूप से जारी किया जाएगा।

यह खबर भी पढ़ें:- NIOS Admit Card 2025: एनआईओएस 10वीं, 12वीं परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी, सीधे इस लिंक से करें डाउनलोड

RSMSSB: चार महीने से परिणाम का इंतजार

इस भर्ती परीक्षा के नतीजों का अभ्यर्थी पिछले चार महीनों से इंतजार कर रहे हैं। अब बोर्ड ने रिजल्ट जारी करने की तैयारी तेज कर दी है। यह परीक्षा दिसंबर 2024 में कुल 6433 पदों के लिए आयोजित की गई थी, जिसमें 17,63,897 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था। हालांकि, परीक्षा में 10,52,565 उम्मीदवार ही शामिल हो सके। परीक्षा की प्रारंभिक आंसर-की 24 जनवरी को जारी की गई थी। आपत्तियों के निपटारे के बाद अब अंतिम उत्तर कुंजी और परिणाम घोषित किए जाएंगे। कटऑफ अंक भी परिणाम के साथ जारी किए जाएंगे, जिससे अभ्यर्थियों को यह पता चलेगा कि वे अगले चरण के लिए योग्य हैं या नहीं। विभिन्न श्रेणियों के लिए अलग-अलग कटऑफ लिस्ट जारी की जाएगी।

यह खबर भी पढ़ें:- नई Railway LLP भर्ती के लिए विज्ञापन हुआ प्रकाशित, 9 हजार से ज्यादा पदों के लिए इस तारीख से आवेदन शुरू



Source link


Share this on

Leave a Comment