आपत्तियां कैसे करें दर्ज?
जो उम्मीदवार आंसर की में दिए गए किसी भी उत्तर से असहमत हैं, वे 10 जून 2025 तक अपनी आपत्तियां हार्ड कॉपी के रूप में विश्वविद्यालय के लॉ विभाग, जयपुर में जमा कर सकते हैं। आपत्ति के साथ जरूरी दस्तावेज भी संलग्न करने होंगे। यह प्रक्रिया यूनिवर्सिटी के कंवीनर, RULET-2025 के समक्ष की जाएगी।
आंसर की डाउनलोड करने का तरीका?
सबसे पहले राजस्थान विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट uniraj.ac.in पर जाएं। होमपेज पर दिख रहे RULET लिंक पर क्लिक करें। खुलने वाले पेज में आंसर की लिंक पर क्लिक करें।
परीक्षा की जानकारी
RULET 2025 परीक्षा 25 मई 2025 को सुबह 10:30 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक आयोजित हुई थी। इसमें कुल 150 बहुविकल्पीय प्रश्न थे और कुल अंक 300 निर्धारित किए गए थे। परीक्षा की अवधि 2 घंटे थी।
अंतिम परिणाम और चयन प्रक्रिया
अधिकारिक सूचना के अनुसार, अंतिम परिणाम कुल 350 अंकों के आधार पर जारी किया जाएगा। इसमें लिखित परीक्षा के 300 अंक, ग्रुप डिस्कशन के 25 अंक और पर्सनल इंटरव्यू के 25 अंक शामिल होंगे। उम्मीदवार अंतिम परिणाम के बाद काउंसिलिंग प्रक्रिया में भाग लेकर कॉलेज में प्रवेश प्राप्त कर सकेंगे।