Sainik School Rewa Admission: ‘आर्मी अफसरों की फैक्ट्री’ कहलाता है मध्य प्रदेश का ये सैनिक स्कूल, जानिए कैसे मिलेगा दाखिला | Sainik School Rewa Admission Process and School Fees

Share this on


कैसे मिलता है दाखिला? 

रीवा का सैनिक स्कूल न सिर्फ आपके बच्चों को उच्च शिक्षा देगा बल्कि उन्हें भारतीय सशस्त्र बलों में करियर के लिए तैयार करेगा। यहां दाखिला पाने के लिए आपके बच्चों को एडमिशन टेस्ट पास करना होगा। रीवा सैनिक स्कूल में प्रवेश के लिए राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) द्वारा ऑल इंडिया सैनिक स्कूल एंट्रेंस एग्जाम (AISSEE 2025) का आयोजन किया जाता है। 

वेबसाइट पर जाकर करें रजिस्ट्रेशन 

रीवा सैनिक स्कूल में एडमिशन पाने के लिए आवेदन करना होगा, जिसके लिए रजिस्ट्रेशन कराना जरूरी है। इसके लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं। वहां जाकर रजिस्ट्रेशन के लिंक पर क्लिक करें और अपना आवेदन फॉर्म भरें। 

यह भी पढ़ें

कितने पढ़े-लिखे हैं बिहार वाले खान सर | Khan Sir

क्या है चयन प्रक्रिया 

इस स्कूल में प्रवेश पाने के लिए परीक्षा पास करना जरूरी है। इसके आधार पर मेरिट लिस्ट तैयार की जाएगी। इसके बाद मेडिकल फिटनेस और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन होगा। पूरी प्रक्रिया पूरी करने के बाद ही किसी छात्र को प्रवेश दिया जाएगा। 

260 एकड़ में फैला है कैंपस 

रीवा सैनिक स्कूल ने एक साथ कई सैनिक देश को दिए हैं। यहां से आर्मी में कई लेफ्टिनेंट और अन्य बड़े पदों के अधिकारी निकले हैं। रीवा सैनिक स्कूल मध्य प्रदेश की जान है। कहा जाता है कि हर साल एनडीए में यहां के 15-20 छात्र होते हैं। वहीं इस स्कूल को ‘आर्मी अफसरों की फैक्ट्री’ भी कहा जाता है। स्कूल का कैंपस 260 एकड़ में फैला हुआ है। छात्रों के लिए यहां सारी सुविधाएं हैं। 

यह भी पढ़ें

Success Story: पिकअप ड्राइवर की बेटी बनी SDM, रिजल्ट आने पर फूट-फूटकर रोए पिता, जानिए ज्योति रानी की सक्सेस स्टोरी

रीवा सैनिक स्कूल की फीस 

रीवा सैनिक स्कूल आधिकारिक वेबसाइट से मिली जानकारी के अनुसार यहां की फीस इतनी है- 

विवरण फीस
ट्यूशन फीस 1,06,294
डाईट चार्ज 15, 338
क्लोथिंग चार्ज 750 
इंसिडेंटल चार्ज 16,000
हॉर्स राइडिंग 2,500
टोटल 1,40,882

यहां आपकी जानकारी के लिए बता दें कि ये स्कूल फीस शैक्षणिक सत्र 2024-25 के लिए है



Source link


Share this on

Leave a Comment