Sainik School Total Seats: सैनिक स्कूल में कहां हैं कितनी सीटें? कितने बच्चों को मिलेगा दाखिला, जानें पूरी लिस्ट | Sainik School Total Seats how many seats in Sainik School How many children will get admission full list of seats

Share this on


यह खबर भी पढ़ें:- UPSC CSE Prelims 2025 Question Paper Analysis: कैसा रहा यूपीएससी प्रीलिम्स परीक्षा? जानें उम्मीदवारों के रिएक्शन

Sainik School: इन तारीखों पर हुई थी परीक्षा

AISSEE 2025 परीक्षा 5 अप्रैल को आयोजित की गई थी, जिसमें कक्षा 6 और कक्षा 9 में एडमिशन के लिए देशभर के सैनिक स्कूलों में सीटों के लिए कॉम्पिटिशन हुआ था। एनटीए ने पहले फाइनल आंसर की जारी की और उसके बाद रिजल्ट को वेबसाइट पर उपलब्ध कराया। यदि आप सैनिक स्कूल में प्रवेश लेने की तैयारी कर रहे हैं, तो अब अगले चरण यानी मेडिकल एग्जाम और काउंसलिंग प्रक्रिया के लिए तैयार रहें। प्रवेश प्रक्रिया से जुड़ी हर अपडेट के लिए NTA और सैनिक स्कूलों की आधिकारिक वेबसाइट्स पर नजर बनाए रखें।

यह खबर भी पढ़ें:- BPSC TRE 4.0 में 90 हजार शिक्षकों की होगी बहाली, सबसे ज्यादा इन विषयों के लिए होगा टीचरों का चयन

Sainik School Total Seats: सैनिक स्कूलों में कितनी सीटें होती हैं?

देशभर में पारंपरिक और नए सैनिक स्कूल मिलाकर कुल 33 से अधिक मान्यता प्राप्त सैनिक स्कूल हैं। प्रत्येक स्कूल में सीटों की संख्या अलग-अलग हो सकती है, जो संबंधित स्कूल की नोटिफिकेशन या वेबसाइट पर दी जाती है। आमतौर पर, कक्षा 6 में लगभग 80 से 100 सीटें हर स्कूल में होती हैं। वहीं कक्षा 9 में 20 से 30 सीटें उपलब्ध होती हैं, हालांकि यह संख्या स्कूल की क्षमता पर निर्भर करती है। जिसके बाद नए सैनिक स्कूलों को शामिल किए जाने से सीटों की कुल संख्या में इजाफा हुआ है, जिससे अधिक छात्रों को इन स्कूलों में प्रवेश का अवसर मिल रहा है।

Sainik School Total Seats: सीटों का आंकड़ा

स्कूल का नाम राज्य लड़कियों के लिए सीटें लड़कों के लिए सीटें कुल सीटें
सैनिक स्कूल कलिकिरी आंध्र प्रदेश 10 95 105
सैनिक स्कूल कोरुकोंडा आंध्र प्रदेश 10 83 93
सैनिक स्कूल ईस्ट सियांग आंध्र प्रदेश 10 80 90
सैनिक स्कूल गोलपाड़ा असम 10 70 80
सैनिक स्कूल गोपालगंज बिहार 10 70 80
सैनिक स्कूल नालंदा बिहार 10 75 85
सैनिक स्कूल अंबिकापुर छत्तीसगढ़ 10 90 100
सैनिक स्कूल बालाचांदी गुजरात 10 84 94
सैनिक स्कूल कुंजपुरा हरियाणा 10 80 90
सैनिक स्कूल रेवाड़ी हरियाणा 10 65 75
सैनिक स्कूल सुजानपुर तीरा हिमाचल प्रदेश 10 82 92
सैनिक स्कूल नगरोटा जम्मू कश्मीर 10 65 75
सैनिक स्कूल तिलैया झारखंड 16 144 160
सैनिक स्कूल बीजापुर कर्नाटक 12 108 120
सैनिक स्कूल कोडागू कर्नाटक 10 90 100
सैनिक स्कूल काझाकूटम केरल 10 74 84
सैनिक स्कूल रीवा मध्य प्रदेश 12 108 120
सैनिक स्कूल चंद्रपुर महाराष्ट्र 10 95 105
सैनिक स्कूल सतारा महाराष्ट्र 12 108 120
सैनिक स्कूल इम्फाल मणिपुर 10 90 100
सैनिक स्कूल छिंगछिप मिजोरम 10 60 70
सैनिक स्कूल पुंगलवा नगालैंड 12 108 120
सैनिक स्कूल भुवनेश्वर ओडिशा 11 103 114
सैनिक स्कूल सम्बलपुर ओडिशा 10 70 80
सैनिक स्कूल कपूरथला पंजाब 12 108 120
सैनिक स्कूल चित्तौरगढ़ राजस्थान 11 100 111
सैनिक स्कूल झुंझुनू राजस्थान 10 70 80
सैनिक स्कूल अमरावतीनगर तमिलनाडु 10 76 86
सैनिक स्कूल झांसी उत्तर प्रदेश 10 61 71
सैनिक स्कूल मैनपुरी उत्तर प्रदेश 10 80 90
सैनिक स्कूल अमेठी उत्तर प्रदेश 10 80 90
सैनिक स्कूल घोड़ाखाल उत्तराखंड 10 60 70
सैनिक स्कूल पुरुलिया पश्चिम बंगाल 11 97 108

Sainik School Result: ऐसे देख पाएंगे रिजल्ट

रिजल्ट देखने के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट aissee.nta.nic.in वेबसाइट खोलें।
वेबसाइट के होम पेज पर दिए गए ‘AISSEE Result 2025’ लिंक पर क्लिक करें।
नया पेज खुलेगा, जहां अपनी लॉगिन जानकारी (एप्लिकेशन नंबर और जन्मतिथि) दर्ज करें।
‘सबमिट’ पर क्लिक करते ही आपका परिणाम स्क्रीन पर दिखाई देगा।
स्कोरकार्ड डाउनलोड करें और भविष्य की जरूरतों के लिए उसका प्रिंटआउट भी ले लें।

यह खबर भी पढ़ें:- SSC GD Result 2025: मई के अंत तक जारी होगा एसएससी जीडी रिजल्ट? ऐसे चेक कर पाएंगे परिणाम



Source link


Share this on

Leave a Comment