यूपीएससी में भर्ती (UPSC CSE 2025)
संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की और से सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा (CSE) और भारतीय वन सेवा (IFS) भर्ती परीक्षा के लिए आवेदन मांगे गए हैं। इच्छुक और पात्र उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट (upsc.gov.in) पर जाकर 18 फरवरी, 2025 तक आवेदन कर सकते हैं।
NEET UG 2025: एनटीए ने नीट परीक्षा में जोड़े नए नियम, अब सामान अंक वालों की ऐसे तय होगी रैंक
दिल्ली में सरकारी शिक्षक की भर्ती (DSSSB PGT Recruitment 2025)
दिल्ली अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड की ओर से विभिन्न विषयों के लिए पोस्ट ग्रेजुएट टीचर (PGT) पदों के लिए भर्ती निकाली गई है। इस भर्ती के जरिए कुल 432 पदों को भरा जाएगा। आवेदन करने के लिए आधिकारिक वेबसाइट dsssbonline.gov.in पर जाएं। आवेदन की अंतिम तिथि 14 फरवरी 2025 निर्धारित है।
बिहार के इस जिले के लोग सबसे ज्यादा पढ़े-लिखे होते हैं | Bihar Most Educated District
रेलवे में ग्रुप-डी की भर्ती (RRB Group D Recruitment)
रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) आरआरबी ग्रुप-डी की भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया जारी है। इच्छुक और पात्र कैंडिडेट्स आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर 22 फरवरी 2025 (रात 11:59 बजे) तक आवेदन कर सकते हैं। इस भर्ती के माध्यम से 32,438 रिक्तियों को भरा जाएगा। आवेदक के पास 10वीं पास की डिग्री, या एनसीवीटी/एससीवीटी-मान्यता प्राप्त संस्थानों से आईटीआई में प्रमाण पत्र होना चाहिए।