SBI Clerk Mains Result 2025: कब जारी होगा एसबीआई क्लर्क रिजल्ट? जानें परिणाम चेक करने के आसान स्टेप्स | SBI Clerk Mains Result 2025 When will the SBI Clerk result be released Know the easy steps to check the result

Share this on


यह खबर भी पढ़ें:- RSSB New Calendar 2025: राजस्थान बोर्ड ने जारी किया अपडेटेड परीक्षा कैलेंडर, पटवारी, ग्राम विकास अधिकारी समेत 44 परीक्षाएं शामिल

SBI Result 2025: क्या-क्या होगा जारी?

रिजल्ट के साथ-साथ एसबीआई क्लर्क मेंस की मेरिट लिस्ट, कट-ऑफ मार्क्स और स्कोरकार्ड भी उपलब्ध कराए जाएंगे। परिणाम पीडीएफ फॉर्मेट में जारी होगा, जिसमें सफल उम्मीदवारों के रोल नंबर दिए होंगे। मुख्य परीक्षा में पास अभ्यर्थियों को आगे लैंग्वेज प्रोफिशिएंसी टेस्ट (LPT) के लिए बुलाया जाएगा। अंतिम चयन राज्य और श्रेणीवार तैयार की गई मेरिट लिस्ट के आधार पर होगा।

न्यूनतम योग्यता अंक

उम्मीदवारों को चयन के लिए न्यूनतम कट-ऑफ अंकों को पार करना अनिवार्य होगा। हालांकि, एससी, एसटी, ओबीसी, पीडब्ल्यूबीडी, एक्स-सर्विसमैन (XS) और दिव्यांग एक्स-सर्विसमैन (D-XS) वर्ग के अभ्यर्थियों को 5% अंकों की छूट दी जाएगी। यह कट-ऑफ बैंक द्वारा निर्धारित की जाएगी।

SBI Clerk Mains Result 2025: रिजल्ट कैसे चेक करें?

सबसे पहले sbi.co.in की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
“Careers” सेक्शन पर क्लिक करें।
“Join SBI” टैब में जाकर “Current Openings” पर क्लिक करें।
“Recruitment of Junior Associates (Customer Support & Sales)” के विज्ञापन को खोलें (Advertisement No- CRPD/CR/2024-25/24)।
“SBI Clerk Mains Result” लिंक पर क्लिक करें।
नया टैब खुलने पर पीडीएफ फाइल ओपन होगी।
अपने रोल नंबर को Ctrl+F से खोजें।
फाइल को डाउनलोड कर सेव कर लें।

SBI Clerk Mains Exam 2025: परीक्षा विवरण

एसबीआई क्लर्क 2025 की मुख्य परीक्षा 10 और 12 अप्रैल को देशभर के परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की गई थी। इस परीक्षा में कुल 190 प्रश्न पूछे गए थे, जिनके लिए अधिकतम 200 अंक निर्धारित थे। इस भर्ती प्रक्रिया के तहत कुल 13,735 पदों पर नियुक्ति की जाएगी।

यह खबर भी पढ़ें:- ISRO VSSC Recruitment 2025: 10वीं पास युवाओं के लिए इसरो में निकली वैकेंसी, ITI डिप्लोमाधारी करें आवेदन



Source link


Share this on

Leave a Comment