SBI PO Exam Date: एसबीआई की PO परीक्षा पोस्टपोन, मार्च में इस तारीख को होंगे एग्जाम | SBI PO Exam Date Postponed exam will schedule 8 16 and 24 march 2025

Share this on


यह भी पढ़ें

कैसा है इस बार का CBSE का पेपर…टफ या आसान? खुद बोर्ड ने दिया जवाब, देखें यहां

इस तारीख को होने वाली थी परीक्षा 

आधिकारिक नोटिस के अनुसार, परीक्षा 8 और 15 मार्च को होने वाली थी। लेकिन इसके समय में संशोधन किया गया है। नई तारीख के अनुसार, परीक्षा 8,16 और 24 मार्च 2025 को आयोजित की जाएगी। 

यह भी पढ़ें

कब तक जारी होगा UGC NET रिजल्ट? यहां देखें लेटेस्ट अपडेट

एसबीआई पीओ परीक्षा पैटर्न (SBI PO Exam Pattern) 

एसबीआई पीओ प्रारंभिक परीक्षा में कुल 100 अंकों के वस्तुनिष्ठ प्रश्न होंगे। प्रश्न पत्र (SBI PO Question Paper) तीन खंड में होंगे- अंग्रेजी भाषा, क्वाटिटेटिव एप्टीट्यूड और रिजनिंग एबलिटी। 

यह भी पढ़ें

 

डेंटल कोर्स करना है तो 18 फरवरी से करें आवेदन, इस तारीख को होगी परीक्षा

अभ्यर्थियों को 60 मिनट का समय दिया जाएगा। इसमें उन्हें 100 अंकों के 100 प्रश्नों का उत्तर देना होगा। प्रत्येक सही उत्तर के लिए, उम्मीदवारों को 1 अंक दिए जाएंगे और प्रत्येक गलत उत्तर के लिए 0.25 अंक काटे जाएंगे। यदि कोई प्रश्न खाली छोड़ दिया जाता है यानी यदि उम्मीदवार द्वारा कोई उत्तर चिह्नित नहीं किया जाता है, तो उस प्रश्न के लिए कोई दंड नहीं होगा।

एसबीआई परीक्षा का शेड्यूल कैसे देखें (SBI PO Prelims Exam Schedule 2025 How To Download) 

एसबीआई की आधिकारिक वेबसाइट sbi.co.in पर जाएं  होमपेज पर ‘Career’ के ऑप्शन पर क्लिक करें  एक नया पेज खुलेगा यहां SBI PO लिंक पर क्लिक करें 

एग्जाम पोस्टपोन होने का नोटिस दिखेगा  इसे देखें और डाउनलोड कर लें 

कब जारी होंगे पीओ परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड (SBI PO Exam Admit Card) 

एसबीआई पीओ परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड कब जारी किए जाएंगे इसकी कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है। हालांकि, परीक्षा के 3-4 दिन पहले एडमिट कार्ड जारी कर दिए जाएंगे। एडमिट कार्ड जारी होने के बाद आप इसे आधिकारिक वेबसाइट पर देख सकते हैं। ध्यान रहे बिना एडमिट कार्ड के परीक्षा हॉल में प्रवेश नहीं दिया जाएगा। एसबीआई पीओ रजिस्ट्रेशन 27 दिसंबर से 19 जनवरी 2025 के बीच किया गया था। हालांकि, इस भर्ती अभियान के तहत संगठन में 600 पद भरे जाएंगे। अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर जा सकते हैं।



Source link


Share this on

Leave a Comment