Short Term Courses After 12th: कम फीस में करें ये शॉर्ट टर्म कोर्सेज, सैलरी और भविष्य दोनों होगा बेहतर | Short Term Courses After 12th in hindi Graphic Designing digital Marketing

Share this on


डिजिटल मार्केटिंग

इस युग में डिजिटल मार्केटिंग कोर्स 5 हजार से शुरू होकर 30 हजार रुपये तक में कर सकते हैं। 3-6 महीने की ट्रेनिंग के बाद इसमें फ्रीलांसिंग, सोशल मीडिया मैनेजमेंट, एसईओ जैसे क्षेत्रों में तुरंत काम मिल सकता है।

यह भी पढ़ें

RailTel Recruitment 2025: RailTel में निकली जबरदस्त भर्ती, नोट कर लें अंतिम तारीख और अन्य डिटेल्स

हैल्थ वर्कर कोर्स

एएनएम जैसे कोर्स महिलाओं के लिए सुनहरा अवसर है। सरकारी संस्थानों में इनकी फीस 10 हजार से 50 हजार रुपए तक होती है। ग्रामीण क्षेत्रों में इनकी भारी डिमांड रहती है, खासकर सरकारी अस्पतालों और हेल्थ मिशन में कई मौके मिल सकते हैं।

ग्राफिक डिजाइनिंग

5 हजार से शुरू होकर 25 हजार रुपए तक की फीस वाले ये कोर्स युवाओं को सोशल मीडिया ग्राफिक्स, लोगो डिजाइनिंग जैसी स्किल्स सिखाते हैं। यह कोर्स कम पढ़े-लिखे युवाओं के लिए भी एक बड़ा विकल्प है।

यह भी पढ़ें

ये हैं IIT के टॉप बीटेक कोर्स | BTech Course

टेली कोर्स

4 हजार से 15 हजार की फीस में मिलने वाला यह कोर्स युवाओं को टेली, जीएसटी और अकाउंटिंग सिखाता है। छोटे कारोबार और दुकानों में इसकी अच्छी मांग है।

मोबाइल और कंप्यूटर रिपेयरिंग

तीन से 10 हजार रुपए में शॉर्ट- टर्म कोर्स करके युवा खुद की मोबाइल/कंप्यूटर रिपेयरिंग की दुकान खोल सकते हैं या किसी सर्विस सेंटर से जुड़ सकते हैं। यह रोजगार का मजबूत विकल्प बनकर उभरा है।



Source link


Share this on

Leave a Comment