SSC Delhi Police, CAPF SI भर्ती का नोटिफिकेशन टला, आयोग ने बताई ये वजह, देखें नोटिस | SSC Delhi Police CAPF SI recruitment notification postponed the SSC gave the reason SSC latest notice SSC latest notification

Share this on


SSC: 16 जून को जारी होना था नोटिफिकेशन

गौरतलब है कि पहले यह नोटिफिकेशन 16 जून को जारी होने वाला था, लेकिन अब अभ्यर्थियों को नई तारीख का इंतजार करना होगा। आयोग जल्द ही अपडेटेड शेड्यूल साझा करेगा। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे SSC की आधिकारिक वेबसाइट पर नियमित रूप से विजिट करते रहें ताकि ताजा जानकारी समय पर मिलती रहे।

यह खबर भी पढ़ें:- JNU PG Admission 2025: जेएनयू में बायोटेक्नोलॉजी के लिए एडमिशन प्रक्रिया जारी, इस आधार पर बनेगी मेरिट लिस्ट, जानें डिटेल्स

कई भर्तियों की चल रही प्रक्रिया

वर्तमान में आयोग द्वारा कई अहम भर्तियों के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया चल रही है। इनमें से चयन पोस्ट फेज-13, स्टेनोग्राफर ग्रेड ‘C’ और ‘D’, संयुक्त हिंदी अनुवादक (JHT), और संयुक्त स्नातक स्तर (CGL) परीक्षा शामिल हैं। इच्छुक अभ्यर्थी इन भर्तियों के लिए निर्धारित समय सीमा के भीतर आवेदन कर सकते हैं। इसके अलावा आयोग की ओर से मल्टी टास्किंग स्टाफ (MTS) गैर-तकनीकी और हवलदार (CBIC और CBN) परीक्षा 2025 के लिए आवेदन 26 जून 2025 से शुरू होंगे। वहीं, जूनियर इंजीनियर (सिविल, मैकेनिकल, इलेक्ट्रिकल) परीक्षा 2025 के लिए आवेदन प्रक्रिया 30 जून से प्रारंभ होने जा रही है।

यह खबर भी पढ़ें:- RRB Technician Recruitment 2025: रेलवे 6374 टेक्नीशियन पदों पर निकालने जा रही है भर्ती, देखें नोटिफिकेशन



Source link


Share this on

Leave a Comment