SSC GD Result 2025: मई के अंत तक जारी होगा एसएससी जीडी रिजल्ट? ऐसे चेक कर पाएंगे परिणाम | SSC GD Result 2025 result released date of SSC GD Result ssc gd constable result 2025 kab aayega

Share this on


यह खबर भी पढ़ें:- BPSC TRE 4.0 में 90 हजार शिक्षकों की होगी बहाली, सबसे ज्यादा इन विषयों के लिए होगा टीचरों का चयन

SSC GD Constable result 2025 kab aayega: कब जारी होगा रिजल्ट

हालांकि आयोग ने अभी तक रिजल्ट जारी करने की कोई आधिकारिक तारीख की घोषणा नहीं की है, लेकिन उम्मीद की जा रही है कि जल्द ही परीक्षा में भाग लेने वाले अभ्यर्थी अपना परिणाम डाउनलोड कर सकेंगे। मई के अंत तक रिजल्ट जारी होने की संभावना है। गौरतलब है कि आयोग ने इस भर्ती अभियान के तहत रिक्त पदों की संख्या को संशोधित करते हुए अब इसे 53,690 कर दिया है। यह भर्तियां केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल (CAPFs), असम राइफल्स, नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) और विशेष सुरक्षा बल (SSF) जैसी अर्धसैनिक इकाइयों में कांस्टेबल पदों के लिए की जाएंगी।

यह खबर भी पढ़ें:- UPSC CSE Prelims 2025 Question Paper Analysis: कैसा रहा यूपीएससी प्रीलिम्स परीक्षा? जानें उम्मीदवारों के रिएक्शन

SSC GD Constable Result 2025: ऐसे चेक कर पाएंगे रिजल्ट

रिजल्ट के लिए सबसे पहले SSC की आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर जाना होगा।
वेबसाइट के होमपेज पर ‘Results’ सेक्शन में जाएं।
वेबसाइट के होमपेज पर “GD Constable Result 2025” लिंक पर क्लिक करें।
इसके बाद रिजल्ट की “PDF फाइल” ओपन करें।
PDF में अपना रोल नंबर या नाम Ctrl+F की मदद से खोजें।

SSC GD Result 2025: रोल नंबर और कट-ऑफ किए जाएंगे जारी

रिजल्ट PDF में चयनित उम्मीदवारों के रोल नंबर के साथ-साथ कट-ऑफ मार्क्स भी दिए जाएंगे। ये कट-ऑफ राज्य और आरक्षण श्रेणी के अनुसार अलग-अलग होंगे। लिखित परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों को अगली चरण की प्रक्रिया, “फिजिकल टेस्ट और मेडिकल परीक्षा” के लिए बुलाया जाएगा।

यह खबर भी पढ़ें:- CISF Head Constable Recruitment 2025: जानिए कितनी मिलेगी सैलरी और सुविधाएं



Source link


Share this on

Leave a Comment