SSC Junior Hindi Translator Exam Date: जरूरी तारीखें
ऑनलाइन आवेदन की अंतिम डेट: 26 जून 2025 शुल्क भुगतान की अंतिम डेट: 27 जून 2025 एप्लिकेशन करेक्शन विंडो: 1 जुलाई से 2 जुलाई 2025 तक
पेपर-1 (कंप्यूटर आधारित परीक्षा): 12 अगस्त 2025
किस पद के लिए निकली हैं भर्ती?
इस भर्ती अभियान के तहत केंद्र सरकार के अलग-अलग मंत्रालयों/विभागों/संगठनों में कुल 437 पदों को भरा जाएगा। ये पद ग्रुप ‘B’ नॉन-गजेटेड कैटेगेरी के होंगे। कौन-कौन से पद शामिल हैं नीचे साझा किया जा रहा है।
SSC Hindi Translator Eligibility: योग्यता और उम्र सीमा
इन पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को शैक्षणिक योग्यता और आयु सीमा (SSC Hindi Translator Age Limit) की जांच करनी होगी। इसके लिए विस्तृत जानकारी SSC की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध डिटेल्ड नोटिफिकेशन में दी गई है।
SSC Hindi Translator Exam Pattern: चयन प्रक्रिया
भर्ती प्रक्रिया दो चरणों में होगी। पेपर 1 (ऑब्जेक्टिव टाइप): कंप्यूटर आधारित परीक्षा होगी, जिसमें बहुविकल्पीय प्रश्न होंगे। पेपर 2 (डिस्क्रिप्टिव टाइप): पहले पेपर में मिले अंकों के आधार पर उम्मीदवारों को दूसरे पेपर के लिए बुलाया जाएगा।
SSC Hindi Translator Apply Fees Details: आवेदन शुल्क
सामान्य और ओबीसी वर्ग: 100 रुपये महिलाएं, एससी, एसटी, पीडब्ल्यूबीडी और पूर्व सैनिक: शुल्क में छूट
शुल्क का भुगतान केवल ऑनलाइन मोड (जैसे BHIM UPI, नेट बैंकिंग, डेबिट कार्ड आदि) से होगा।
जरूरी लिंक और जानकारी
आवेदन और नोटिफिकेशन का लिंक: ssc.gov.in उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि आवेदन से पहले पूरा नोटिफिकेशन ध्यान से पढ़ें।