SSC MTS 2025 के लिए आज से शुरू होंगे आवेदन, जानें पात्रता, सिलेबस, एग्जाम डेट और किस विभाग में मिलेगी नौकरी? | SSC MTS 2025 Applications Begin Today Check Eligibility Exam Dates and Job Details

Share this on


कौन-कौन कर सकता है आवेदन? (SSC MTS 2025 Eligibility Criteria)

SSC MTS और हवलदार परीक्षा में भाग लेने के लिए उम्मीदवार का किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं पास होना अनिवार्य है। आयु सीमा की बात करें तो, एमटीएस और हवलदार (CBN) के लिए आयु सीमा 18 से 25 वर्ष है।

हवलदार (CBIC) पद के लिए उम्मीदवार की आयु 18 से 27 वर्ष तक होनी चाहिए। आरक्षित वर्गों को सरकारी नियमों के अनुसार आयु में छूट दी जाएगी।

किन विभागों में होती है नौकरी? (SSC MTS Department List)

SSC MTS और हवलदार पदों पर चयन होने के बाद उम्मीदवारों को अलग-अलग विभागों में नियुक्ति मिल सकती है, जिसकी जानकारी नीचे दी जा रही है।

क्रम संख्या विभाग का नाम
1 केंद्रीय सचिवालय
2 प्रेस इन्फॉर्मेशन ब्यूरो (PIB)
3 केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (CBDT)
4 दूरसंचार विभाग
5 केंद्रीय उत्पाद एवं सीमा शुल्क बोर्ड (CBIC)
6 गृह मंत्रालय
7 विदेश मंत्रालय
8 जल शक्ति मंत्रालय
9 केंद्रीय लोक निर्माण विभाग (CPWD)
10 विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग
11 भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण
12 केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड

यह भी पढ़ें: SSC CHSL Notification 2025 जारी: 3131 पदों पर निकली वैकेंसी, जानें चयन प्रक्रिया और सैलरी

कौन-कौन से पद होते हैं SSC MTS में?

इस भर्ती के जरिए उम्मीदवारों को चपरासी, चौकीदार, माली, स्वीपर, मेस हेल्पर, स्टोर कीपर, हेल्पर, हाउसकीपिंग स्टाफ, क्लर्क-कम-कंप्यूटर ऑपरेटर, डेटा एंट्री ऑपरेटर, लाइब्रेरी क्लर्क, ऑफिस अटेंडेंट जैसे अलग-अलग ग्रुप ‘C’ पदों पर नियुक्त किया जाता है।

परीक्षा पैटर्न क्या होगा? (SSC MTS 2025 Exam Pattern )

परीक्षा कंप्यूटर आधारित होगी और दो सत्रों (Session-I और Session-II) में आयोजित की जाएगी। दोनों सत्रों में भाग लेना अनिवार्य होगा किसी एक सत्र को छोड़ने पर उम्मीदवार को अयोग्य माना जाएगा।

क्रम संख्या विषय का नाम
1 रीजनिंग एबिलिटी
2 न्यूमेरिकल एप्टीट्यूड
3 इंग्लिश लैंग्वेज
4 जनरल अवेयरनेस
सिलेबस में चार सेक्शन शामिल होंगे।

क्या मिलते हैं फायदे? (SSC MTS Benefits)

SSC MTS एक स्थायी सरकारी नौकरी है जिसमें कई बेनिफिट्स शामिल हैं। मेडिकल सुविधाएं: कर्मचारी और उनके परिवार को सरकारी अस्पतालों में चिकित्सा सुविधाएं मिलती हैं।

पेंशन योजना: सेवा पूरी होने के बाद पेंशन और भविष्य निधि की सुविधा मिलती है। बीमा और सेवानिवृत्ति लाभ: दुर्घटना बीमा, वेतन बकाया और ग्रेच्युटी जैसी सुविधाएं भी उपलब्ध हैं।

कितने लोग करते हैं आवेदन?

पिछले वर्ष यानी 2024 में MTS भर्ती के लिए 57 लाख से ज्यादा अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था जबकि केवल 11,518 पदों पर भर्ती हुई थी। इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि प्रतियोगिता कितनी जबरदस्त होती है।

यह भी पढ़ें: SSC Mobile App: अब SSC रजिस्ट्रेशन के लिए नहीं जाना पड़ेगा साइबर कैफे, मोबाइल ऐप से ऐसे करें अप्लाई



Source link


Share this on

Leave a Comment