SSC MTS 2025: Staff Selection Commission(SSC) ने मल्टी टास्किंग स्टाफ (MTS) और हवलदार भर्ती 2025 के लिए आवेदन प्रक्रिया 26 जून से 25 जुलाई 2025 तक पूरी कर ली है। यदि किसी उम्मीदवार से फॉर्म भरते समय कोई गलती हो गई है, तो अब उसे सुधारने का मौका मिल रहा है। आयोग ने 29 जुलाई से करेक्शन विंडो खोल दी है, जो 31 जुलाई 2025 तक सक्रिय रहेगी। उम्मीदवार SSC की आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर जाकर लॉगिन करें और आवश्यक सुधार करें। SSC इस भर्ती के जरिये मल्टी टास्किंग स्टाफ (MTS) के 4375 पदों पर भर्ती करेगा वहीं हवलदार के 1089 पदों पर भर्तियां होंगी।