राजकीय तिब्बी कॉलेज एवं अस्पताल, पटना में भी असिस्टेंट प्रोफेसर के 15 पदों पर वैकेंसी निकाली गई है। इसके लिए भी आवेदन 25 अगस्त 2025 तक ऑनलाइन किए जा सकते हैं। इसके लिए उम्मीदवारों के पास BUMS डिग्री, संबंधित विषय में PG डिग्री, पूर्ण इंटर्नशिप, बिहार राज्य आयुर्वेदिक एवं यूनानी चिकित्सा परिषद में पंजीकरण अनिवार्य है। केवल भारतीय विश्वविद्यालय से प्राप्त डिग्री ही मान्य है।