Dengue Case In India: प्रत्येक साल डेंगू का प्रक्रोप देशभर में छाया रहता है। जिससे लोग बिमारी के चपेट में आ जाते हैं। साथ ही डेंगू के कारण हर साल लोगों की मौत भी होती है। इस साल अब तक देशभर में डेंगू के कुल 13,052 मामले सामने आए हैं, जिनमें से 19 लोगों की मौत हो चुकी है। सरकारी आंकड़ों के अनुसार, केरल में सबसे अधिक केस और मौतें दर्ज की गई हैं, इसके बाद तमिलनाडु का स्थान है। केरल में अप्रैल से जून 2025 के बीच डेंगू के 3,871 मामले और 16 मौतें दर्ज हुई हैं, जबकि तमिलनाडु में इसी अवधि में 3,023 केस और दो लोगों की जान गई है।