क्या है टेरिटोरियल आर्मी
टेरिटोरियल आर्मी उन लोगों के लिए है जो अन्य क्षेत्र में पेशेवर हैं और देश के लिए अपनी सेवा देना चाहते हैं। यह अंशकालिक (Part Time) नौकरी है जो भारतीय युवाओं को देशप्रेम दिखाने का अवसर प्रदान करती है। टेरिटोरियल आर्मी के जवानों को साल में कुछ सप्ताह और महीने के लिए ट्रेनिंग दी जाती है। इनकी ट्रेनिंग रेगुलर नहीं होती है न आर्मी ट्रेनिंग जैसी सख्त होती है। टेरिटोरियल आर्मी को केवल विशेष परिस्थितियों में एक्टिव किया जाता है। जैसे कि आंतरिक सुरक्षा (Internal Security), आपदा प्रबंधन और युद्ध जैसी स्थिति में इन जवानों की फोर्स को एक्टिव किया जाता है।
School Holiday: भारत पाक तनाव के बीच देश के इन राज्यों में बंद हुए स्कूल, यहां देखें लिस्ट
क्या है इस फील्ड में करियर ग्रोथ
आर्मी की तुलना में टेरिटोरियल आर्मी में करियर ग्रोथ (Career Growth In Territorial Army) कम है। यह प्लेटफॉर्म उन लोगों के लिए हैं जो पहले से किसी नौकरी में हैं और केवल कुछ समय के लिए सुरक्षा कामों में शामिल होना चाहते हैं। उदाहरण के लिए स्पोर्ट्स पर्सनालिटी, एक्टर आदि।
भारत पाक तनाव के बीच टली CA परीक्षा, यूजीसी नेट से लेकर सीयूईटी यूजी तक…जानिए इन एग्जाम को लेकर अपडेट
कितनी होती है टेरिटोरियल आर्मी की सैलरी? (Territorial Army Salary)
रेगुलर आर्मी की तरह ही टेरिटोरियल आर्मी को भी भुगतान किया जाता है। इन्हें सैलरी के साथ-साथ कई सारे भत्ते और लाभ दिए जाते हैं जैसे कि सीएसडी, चिकित्सा और मुफ्त राशन, आर्मी कैंटीन की सुविधाएं मिलती हैं। सैलरी की बात करें तो ये अलग अलग रैंक के हिसाब से होती है, जो 56,100 रुपये से लेकर 2,25,000 रुपये के बीच होती है।