UGC NET June 2025 Admit Card: यूजीसी नेट परीक्षा के लिए एनटीए ने जारी किया एडमिट कार्ड, इस तरह करें डाउनलोड

Share this on


UGC NET June 2025 Admit Card: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) की ओर से यूजीसी नेट जून 2025 परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया गया है। ऐसे अभ्यर्थी जो परीक्षा में शामिल होने वाले हैं, वे आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.ac.in पर जाकर अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

दो शिफ्ट में होगी परीक्षा

कैंडिडेट्स एप्लीकेशन नंबर और जन्मतिथि की मदद से एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। यूजीसी नेट जून 2025 परीक्षा का आयोजन 25 जून 2025 से 29 जून 2025 तक किया जाएगा। परीक्षा का आयोजन दो-दो शिफ्टों में सीबीटी मोड में किया जाएगा। पहली शिफ्ट सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक और दूसरी शिफ्ट दोपहर 3 बजे से शाम 6 बजे तक होगी।

यह भी पढ़ें- इन यूनिवर्सिटी से लें योग की डिग्री | Yoga Courses



Source link


Share this on

Leave a Comment