UP B.ED 2025: जान लें महत्वपूर्ण तारीखें
नोटिफिकेशन जारी होने की तिथि: 6 फरवरी 2025
आवेदन प्रक्रिया प्रारंभ: 15 फरवरी 2025 बिना विलंब शुल्क आवेदन की अंतिम तिथि: 30 अप्रैल 2025 लेट फीस के साथ आवेदन की अंतिम तिथि: 1 मई से 5 मई 2025 फॉर्म सुधार विंडो: 6 मई से 9 मई 2025
एडमिट कार्ड जारी होने की तिथि: 25 मई 2025 परीक्षा तिथि: 1 जून 2025
UP B.ED 2025: ऐसे कर सकते हैं आवेदन
आवेदन के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट bujhansi.ac.in पर जाएं।
वेबसाइट के होमपेज पर दिए गए UP BEd JEE 2025 रजिस्ट्रेशन लिंक पर क्लिक करें। आवश्यक विवरण दर्ज कर रजिस्ट्रेशन पूरा करें। आवेदन पत्र भरें और आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें। निर्धारित आवेदन शुल्क जमा करें।
UP BEd 2025 Registration Form: इतना देना होगा आवेदन शुल्क
आवेदन शुल्क की बात करें तो सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों को 1,400 (लेट फीस के साथ 2,000) रूपये आवेदन शुल्क के तौर पर देने होंगे। वहीं यूपी के एससी/एसटी वर्ग के उम्मीदवार को 700 (लेट फीस के साथ 1,000) और अन्य राज्यों के एससी/एसटी वर्ग के उम्मीदवारों को 1,400 (लेट फीस के साथ 2,000) रूपये देने होंगे।
UP B.ED Form 2025: ये होनी चाहिए योग्यता
आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों के पास सामान्य और ओबीसी वर्ग के उम्मीदवार को न्यूनतम 50% अंकों के साथ ग्रेजुएशन या मास्टर की डिग्री होनी चाहिए। साथ ही एससी/एसटी वर्ग को न्यूनतम 45% अंकों के साथ ग्रेजुएशन या मास्टर की डिग्री होनी चाहिए। बीई/बीटेक अभ्यर्थी के पास गणित और साइंस विषयों के साथ कम से कम 55% अंक होना अनिवार्य है। ग्रेजुएशन अंतिम वर्ष के छात्र भी आवेदन कर सकते हैं।