UP B.Ed Counselling 2025: यूपी बीएड 2025 काउंसलिंग के लिए रजिस्ट्रेशन को लेकर बड़ा अपडेट सामने आ गया है। बुंदेलखंड यूनिवर्सिटी, झांसी की ओर से उत्तर प्रदेश बैचलर आफ एजुकेशन संयुक्त परीक्षा की काउंसलिंग आज यानी 30 जुलाई से शुरू कर दी गई है। जो भी उम्मीदवार इसमें रजिस्ट्रेशन करना चाहते हैं, वे रजिस्ट्रेशन फॉर्म भर सकते हैं। दो चरणों में यह काउंसलिंग प्रक्रिया आयोजित की जाएगी। काउंसलिंग में रजिस्ट्रेशन आधिकारिक वेबसाइट bu.jhansi.ac. in पर जाकर किया जा सकता है।