UP Board Compartment Exams 2025: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) की 10वीं और 12वीं कक्षा की कंपार्टमेंट परीक्षाएं शनिवार, 26 जुलाई 2025 से शुरू हो रही हैं। परीक्षाएं दो पालियों में आयोजित की जाएंगी। कक्षा 10 (हाईस्कूल) की परीक्षा सुबह 8:30 बजे से 11:45 बजे तक होगी। साथ ही कक्षा 12 (इंटरमीडिएट) की परीक्षा दोपहर 2 बजे से शाम 5:15 बजे तक आयोजित की जाएगी। इस बार परीक्षाओं की निगरानी मजिस्ट्रेट के नेतृत्व में की जाएगी। परीक्षा केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के तहत सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं और छात्रों को जांच के बाद ही परीक्षा कक्ष में प्रवेश मिलेगा।