UP Board Result: यूपी बोर्ड में छात्राओं ने रहा दबदबा, 10वीं में 93.87 तो 12वीं में 86.37 प्रतिशत ने मारी बाजी

Share this on


यूपी बोर्ड में छात्राओं का रहा दबदबा, 7.21% अधिक परिणाम

यूपी बोर्ड के अनुसार इस साल हाईस्कूल (कक्षा 10) में कुल 25,45,815 छात्र-छात्राएं परीक्षा में शामिल हुए, जिनमें से 22,94,122 छात्र-छात्राएं उत्तीर्ण हुए। इस वर्ष हाईस्कूल का कुल उत्तीर्ण प्रतिशत 90.11% रहा। इसमें बालकों का पास प्रतिशत 86.66% रहा जबकि बालिकाओं ने 93.87% के साथ बाजी मारी। यानी लड़कियों का पास प्रतिशत लड़कों से 7.21% अधिक रहा।

यह भी पढ़ें

यश प्रताप से लेकर सिमरन गुप्ता तक, ये हैं 10वीं के टॉपर, देखिए लिस्ट

10वीं के टॉप 10 में शामिल छात्र-छात्राएं

  1. यश प्रताप सिंह – जालौन
  2. अंशी – इटावा
  3. सिमरन गुप्ता – जालौन
  4. आकृति पटेल – हरदोई
  5. आस्था पटेल – उन्नाव
  6. अंशी कश्यप – इटावा
  7. श्रेया राज – हरदोई
  8. शिवानी देवी – जालौन
  9. आकांक्षा सिंह – कानपुर देहात
  10. अरुही – इटावा
  11. मुस्कान – इटावा
  12. चांदनी राठौर – औरैया
  13. श्रेयांश – फतेहपुर
  14. प्रतिमा पटेल – हरदोई
  15. रिया – जालौन

12वीं के टॉपर्स की सूची इस प्रकार रही

  1. महक जयसवाल (प्रयागराज) – 97.20%
  2. साक्षी (अमरोहा), आदर्श यादव (सुल्तानपुर), शिवानी सिंह (प्रयागराज), अनुष्का सिंह (कौशाम्बी) – 96.80%
  3. मोहिनी (इटावा) – 96.40%
यह भी पढ़ें

प्रयागराज की महक जायसवाल बनी 12th यूपी बोर्ड की टॉपर, अमरोहा की साक्षी दूसरे स्थान पर

12 में से 8 लड़कियां टॉपर्स

इंटरमीडिएट (12वीं) परीक्षा में कुल 81.15% छात्र पास हुए हैं। टॉप 12 में से 8 स्थानों पर लड़कियों ने कब्जा किया है, जो दर्शाता है कि शिक्षा में लड़कियां लगातार आगे बढ़ रही हैं। इस तरह, यूपी बोर्ड के इस वर्ष के परिणामों में छात्राओं ने शानदार प्रदर्शन करते हुए एक बार फिर यह साबित किया है कि मेहनत और लगन से कोई भी मुकाम हासिल किया जा सकता है।



Source link


Share this on

Leave a Comment