UP Lekhpal Bharti 2025: 12वीं पास के लिए यूपी में सरकारी नौकरी का मौका, इन पदों पर होगी जबरदस्त भर्ती | UP Lekhpal Bharti 2025 For 12th pass know the details UP Jobs

Share this on


पदों का विवरण 

मिली जानकारी के अनुसार, लेखपाल के 7994 पदों और कनिष्ठ सहायक के 1756 पदों पर भर्ती होगी। वहीं तहसीलदार के 300 पदों पर भर्ती होगी। जहां एक तरफ लेखपाल और कनिष्ठ सहायक के पदों पर सीधी भर्ती की जाएगी, वहीं तहसीलदार के 300 पदों पर प्रमोशन के जरिए भर्ती की जाएगी।

यह भी पढ़ें

Sainik School Rewa Admission: ‘आर्मी अफसरों की फैक्ट्री’ कहलाता है मध्य प्रदेश का ये सैनिक स्कूल, जानिए कैसे मिलता है दाखिला

शैक्षणिक योग्यता 

इस भर्ती के लिए 12वीं पास युवा आवेदन कर सकते हैं। राज्य में 7वें वेतनमान के मुताबिक लेखपाल की सैलरी 15000 से 60000 के बीच हो सकती है, जिसमें 2000 रुपए ग्रेड पे भी शामिल होता है। 

कैसे होगी लेखपाल के पदों पर भर्ती 

लेखपाल के पदों पर सीधी भर्ती की जाएगी। इस भर्ती के माध्यम से कुल 7994 सीट्स भरे जाएंगे। लेखपाल भर्ती परीक्षा का आयोजन उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) द्वारा किया जाएगा। यह परीक्षा दो चरणों में होती है, पहला, UPSSSC PET (प्रारंभिक पात्रता परीक्षा) और दूसरामुख्य परीक्षा। दोनों में सफल कैंडिडेट्स ही अंतिम रूप से चयनित माने जाएंगे।



Source link


Share this on

Leave a Comment